January 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जुनवानी में गैर-वर्णनात्मक नर बकरों का बधियाकरण, पशुधन नस्ल सुधार की दिशा में अहम पहल, प्रजनन नियंत्रण व आय वृद्धि पर दिया गया जोर, वैज्ञानिकों ने दी तकनीकी जानकारी 40 बोरी धान गबन मामले में दुकानदार पर एफआईआर दर्ज, धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त जतन बना विशेष बच्चों के लिए संबल, डीईआईसी रायगढ़ से बदली हजारों जिंदगियां, 2016 से अब तक 19,683 बच्चों को मिला निःशुल्क विशेषज्ञ उपचार, प्ले-स्कूल जैसे वातावरण में स्वास्थ्य सेवाओं का अनूठा मॉडल राष्ट्र गौरव पारस रत्न सम्मान से नवाजे गये शिक्षक मुरलीधर गुप्ता, मा.डाॅ.अरूण कुमार वन पर्यावरण मंत्री उ.प्र.सरकर, डाॅ महेंद्र देव निर्देशक मा.शि परिषद उ.प्र.के हाथो से सम्मानित बगीचा में जिंदल फाउंडेशन का विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ, जशपुर जिले के बगीचा में सैकड़ों लोगों ने लिया विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ कंट्रोल रूम से नदारद रहने वाले 6 कर्मचारियों को नोटिस जारी

खनिज टीम ने किया चौतरफा कार्यवाही, पोकलेन, हाईवा, ट्रेलर, ट्रेक्टर टीपर जब्त , खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा दिये गये निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु समय समय पर आकस्मिक निरीक्षण से और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना पर तत्परता से कार्यवाही किया जाता है।
गुरुवार को अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए सरिया तहसील के नौघटा-छैलफोरा क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज डोलोमाईट के अवैध उत्खनन में संलिप्त पोकलेन (मशीन) पर जप्ती की कार्यवाही की गई। खनिज जांच नाका टिमरलगा के प्रभारी द्वारा गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन (ट्रेलर) क्रमांक CG 13 AR 9418 पर नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार शुक्रवार को अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए सरसींवा क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन (हाईवा) क्रमांक CG 09 JF 9041 पर कार्यवाही करते हुए थाना सरसींवा के सुरक्षार्थ में दिया गया। भटगांव क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज रेत एवं चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन (ट्रैक्टर) पर कार्यवाही करते हुए थाना भटगांव के सुरक्षार्थ में दिया गया। बिलाईगढ़ क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन (टीपर) पर कार्यवाही करते हुए थाना बिलाईगढ़ के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर जिलाधीश के निर्देश पर की जायेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
4
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?