March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिजली बिल संकट और डी.एड अभ्यर्थियों की अनदेखी पर कांग्रेस का प्रहार, बजट को बताया ‘जनविरोधी’ क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार, युवती-युवक के बीच पारिवारिक विवाद का मामला आया सामने अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत, जिंदा जलकर एक चालक की मौत, कुरकुट नाला के पास हुआ हादसा ऑपरेशन मुस्कान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता, दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने एमपी ले गया था आरोपी

चाकू मारकर हत्या, युवती हिरासत में, दो आरोपी फरार, हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक 48 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक युवती समेत तीन संदिग्ध नजर आए हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई करते हुए युवती को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दो युवक अब भी फरार हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह गांधीनगर स्थित डेयरी फार्म के पास एक घर के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान सुभाषनगर वार्ड क्रमांक-2 निवासी बबलू मंडल के रूप में हुई है। बताया गया कि बबलू मंडल शुक्रवार रात घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
फोरेंसिक जांच में मृतक के सीने में चाकू के गहरे घाव पाए गए हैं। उनके कपड़ों पर खून सूख चुका था, वहीं गले पर भी चोट के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर सीएसपी राहुल बंसल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई गई। फुटेज में देर रात दो युवक और एक युवती बबलू मंडल के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दिए, जो घटना के बाद वहां से जाते हुए भी कैमरे में कैद हुए हैं।
मृतक के बेटे दीपू मंडल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे तक उनके पिता घर के आसपास ही थे। शनिवार सुबह शव मिलने की जानकारी मिली। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार को बबलू मंडल का एक युवती और दो युवकों के साथ विवाद हुआ था।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रही युवती की पहचान सोनिया के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि सोनिया आदतन नशेड़ी है। वहीं घटना में शामिल दो अन्य युवक फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को ही हत्या का कारण माना जा रहा है। मृतक बबलू मंडल लोहे के स्क्रैप का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?