March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिजली बिल संकट और डी.एड अभ्यर्थियों की अनदेखी पर कांग्रेस का प्रहार, बजट को बताया ‘जनविरोधी’ क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार, युवती-युवक के बीच पारिवारिक विवाद का मामला आया सामने अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत, जिंदा जलकर एक चालक की मौत, कुरकुट नाला के पास हुआ हादसा ऑपरेशन मुस्कान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता, दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने एमपी ले गया था आरोपी

डीएमएफ से सजेगी सड़कें, दूरस्थ अंचलों में विकास की नई इबारत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच से उत्खनन प्रभावित क्षेत्रों में ‘संपर्क क्रांति पर्व’ का शुभारंभ

रायगढ़. छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैषी, संवेदनशील एवं दूरदर्शी नीति के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ, दुर्गम एवं उत्खनन प्रभावित अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प धरातल पर साकार हो रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से ग्रामीण सड़क निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर शासन ने जिले में एक नई ‘संपर्क क्रांति’ का सूत्रपात किया है।
जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज संस्थान न्याय निधि से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले के सुदूर वनांचल एवं मैदानी क्षेत्रों लैलूंगा, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, तमनार एवं खरसिया विकासखंडों में कुल 7 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। डीएमएफ मद से स्वीकृत इन सड़कों की कुल लंबाई 23.10 किलोमीटर है। यह पहल केवल भौतिक अधोसंरचना के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण जीवन में स्थायी सामाजिक और आर्थिक बदलाव की मजबूत नींव रख रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि उत्खनन से प्रभावित क्षेत्रों में डीएमएफ जैसी योजनाओं के माध्यम से आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इन सड़कों के निर्माण से वे गांव जुड़ेंगे, जो वर्षों से आवागमन की कठिनाइयों के कारण विकास से वंचित रहे हैं। सड़कों का विस्तार अब ग्रामीण अंचलों में प्रगति, अवसर और आशा का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत लैलूंगा विकासखंड में गहनाझरिया (सुकवासुपारा) से लभनीपारा तक 3.60 किलोमीटर लंबी सड़क का अर्थवर्क कार्य प्रगतिरत है। घरघोड़ा विकासखंड में तुमीडीह से छर्राटांगर तक 4.30 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए साफ-सफाई एवं सेटिंग आउट कार्य प्रारंभ हो चुका है। धरमजयगढ़ विकासखंड में ससकोबा मेन रोड से पाराघाटी तक तथा सेमीपाली से क्रोन्धा तक 4-4 किलोमीटर लंबी सड़कों पर जीएसबी, सीसी सहित अन्य निर्माण कार्य जारी हैं। तमनार विकासखंड में अमलीढोढ़ा पीएमजीएसवाय रोड से समकेरा-गौरबहरी तक 3.60 किलोमीटर तथा पतरापाली से बरकसपाली तक 1.60 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। वहीं खरसिया विकासखंड में खड़गांव से गोरपार बस्ती तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है।
इन सड़कों के पूर्ण होने से संबंधित बसाहटों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक सहज पहुंच प्राप्त होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। बच्चों के लिए विद्यालय तक पहुंच आसान होगी, गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी और आपातकालीन सेवाएं अधिक सुदृढ़ होंगी। बेहतर सड़क संपर्क से आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा जिले के दूरस्थ अंचलों में जीवन स्तर में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन दिखाई देगा। निश्चित रूप से डीएमएफ मद से हो रहा यह सड़क निर्माण मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विकासोन्मुख, संवेदनशील और समावेशी शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है, जो रायगढ़ जिले में संपर्क क्रांति पर्व के रूप में एक नई विकास गाथा लिख रहा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?