March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिजली बिल संकट और डी.एड अभ्यर्थियों की अनदेखी पर कांग्रेस का प्रहार, बजट को बताया ‘जनविरोधी’ क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार, युवती-युवक के बीच पारिवारिक विवाद का मामला आया सामने अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत, जिंदा जलकर एक चालक की मौत, कुरकुट नाला के पास हुआ हादसा ऑपरेशन मुस्कान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता, दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने एमपी ले गया था आरोपी

धान खरीदी केंद्र में हाथी की दहशत,कर्मचारियों में अफरा-तफरी

कोरबा। जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक दंतैल हाथी की आमद हो गई। हाथी के पहुंचते ही केंद्र में मौजूद कर्मचारी और किसान दहशत में आ गए। हाथी के आक्रामक होने की आशंका को देखते हुए किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था, हालांकि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी के आने की खबर फैलते ही धान खरीदी केंद्र में काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कुछ कर्मचारी धान को सुरक्षित करने के प्रयास में हाथी को खदेड़ते भी नजर आए। हाथी कभी धान के ढेर की ओर बढ़ता तो कभी इधर-उधर घूमता रहा, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में हाथी पहुंचे हों। इससे पहले भी कई बार हाथियों का झुंड या अकेला दंतैल हाथी धान खरीदी केंद्र और आसपास के गांवों तक पहुंच चुका है। हाथी अक्सर केंद्र में घुसकर धान खा जाते हैं और फिर जंगल की ओर लौट जाते हैं, जिससे किसानों और कर्मचारियों में लगातार भय का माहौल बना रहता है।
हाथी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई। कई गांवों में लोग रातभर जागकर रतजगा करने को मजबूर हो गए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथी को मंडी क्षेत्र से खदेड़कर सुरक्षित जंगल की ओर भेजा गया।
वन विभाग के अनुसार, यह दंतैल हाथी अपने झुंड से अलग होकर विचरण कर रहा है, जिस कारण वह बार-बार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच रहा है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?