March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिजली बिल संकट और डी.एड अभ्यर्थियों की अनदेखी पर कांग्रेस का प्रहार, बजट को बताया ‘जनविरोधी’ क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार, युवती-युवक के बीच पारिवारिक विवाद का मामला आया सामने अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत, जिंदा जलकर एक चालक की मौत, कुरकुट नाला के पास हुआ हादसा ऑपरेशन मुस्कान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता, दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने एमपी ले गया था आरोपी

गमेकेला में थाना प्रभारी लैलूंगा ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों को अपराधों की जानकारी देकर नशा मुक्ति के लिये किया प्रेरित

रायगढ़। आज थाना लैलूंगा के थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में ग्राम गमेकेला में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को समसामयिक अपराधों से सतर्क करना, महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाएं तथा गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
चौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, साइबर ठगी से बचाव के उपाय, सुरक्षित यातायात के नियम, मानव तस्करी की पहचान एवं उससे सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी या ऑनलाइन प्रलोभन से सतर्क रहना आवश्यक है तथा ठगी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। यातायात सुरक्षा के संदर्भ में हेलमेट, सीट बेल्ट, गति नियंत्रण और नशे में वाहन न चलाने जैसे नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आगाह करते हुए बताया कि कई बार चोर व बदमाश गांवों में फेरी के बहाने—जैसे गैस चूल्हा बनाना, दर्री या चादर तैयार करना—सूने मकानों की रेकी करते हैं और बाद में कीमती सामान व मवेशियों की चोरी को अंजाम देते हैं। ऐसे बाहरी व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
नशा मुक्ति अभियान पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि लैलूंगा क्षेत्र के कई गांवों में महिलाओं ने समूह बनाकर स्वयं अवैध शराब की निगरानी शुरू की है और समय पर सूचना देकर पुलिस की कार्रवाई में सहयोग कर रही हैं। इस सामूहिक प्रयास से क्षेत्र में शराबखोरी में कमी आई है तथा झगड़ा-मारपीट जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा है। उनकी बातों से सहमत होकर उपस्थित महिलाओं ने समिति के गठन के साथ नशा मुक्ति के लिए निरंतर कार्रवाई करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस–जन सहभागिता को सशक्त करने की दिशा में यह आयोजन प्रभावी एवं सराहनीय रहा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?