March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिजली बिल संकट और डी.एड अभ्यर्थियों की अनदेखी पर कांग्रेस का प्रहार, बजट को बताया ‘जनविरोधी’ क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार, युवती-युवक के बीच पारिवारिक विवाद का मामला आया सामने अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत, जिंदा जलकर एक चालक की मौत, कुरकुट नाला के पास हुआ हादसा ऑपरेशन मुस्कान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता, दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने एमपी ले गया था आरोपी

दो दिनों में 193 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही, शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए गए 12 चालकों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिलेभर में प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ थाना प्रभारियों एवं उनके स्टाफ द्वारा ब्रीथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है।
विशेष अभियान के तहत विगत दो दिनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल 193 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें 12 वाहन चालक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए गए। इन सभी पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
विदित हो कि शराब सेवन कर वाहन चलाने के मामलों में धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत न्यूनतम 10,000 अर्थदंड, 6 माह की जेल या दोनों का प्रावधान है तथा बार-बार नियमों के उल्लंघन पर वाहन चालक का लाइसेंस निलंबित किया जाता है। पुलिस प्रशासन द्वारा यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने जिलेवासियों से सख्त अपील करते हुए कहा कि “शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि स्वयं एवं दूसरों की जान जोखिम में डालने जैसा है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, तेज गति से वाहन न चलाएं तथा सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें। रायगढ़ पुलिस सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?