रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ में बुधवार की सुबह 10 बजे मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार एवं श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा आयोजित कैंप में यहां पहुंचने वाले लोगों का श्रम कार्ड, ई श्रम कार्ड, मानधन पेंशन कार्ड बनाया जाएगा। जिसके लिये आश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, बैंक पासबुक जरूरी रहेगा।
भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन योजना अंसगठित श्रमिकों के लिए लागू हैं। इस योजना में फेरी लगाने वाले, कचरा बिनने वाले, हमाल, रिक्शा चालक, आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका, मितानीन, वनोपज में लगे श्रमिक, भूमिहीन श्रमिक, कृषि श्रमिक, मध्यान भोजन रसोईया, चमड़ा उद्योग श्रमिक, हाथ करघा उद्योग श्रमिक, मनरेगा श्रमिक, दुकान एवं स्थापनाओं में कार्यरत कर्मचारी, बीडी उद्योग में कार्यरत श्रमिकों को शामिल किया गया हैं। साथ ही अन्य समस्त अंसगठित प्रवर्ग के श्रमिक शामिल हो सकते है जिसकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हैं।
योजनांतर्गत जिनकी मासिक आय 15 हजार से कम हो। 18 से 40 वर्ष आयु समुह के अनुरूप हितग्राहियों को 55 से 200 प्रतिमाह अंशदान जमा करना होगा। हितग्राही के जमा अंशदान के बराबर राशि भारत सरकार, श्रम मंत्रालय द्वारा देय होगा। हितग्राही के 60 वर्ष आयु होने पर 3000 मासिक न्यूनतम पेंशन देय होगा। हितग्राही के मृत्यु हो जाने की स्थिति में हितग्राही के नामित को 50 प्रतिशत पेंशन देय होगा। यदि 60 वर्ष आयु के पूर्व हितग्राही योजना से बाहर होना चाहते हो तो हितग्राही के खाते में जमा राशि मय ब्याज एकमुश्त वापस कर दी जावेगी।
योजना के तहत हितग्राहियों के पंजीयन हेतु दो चरणों में विशेष पंजीयन शिविर प्रथम चरण 15 जनवरी से 15 फरवरी तक शहरी क्षेत्रों एवं द्वितीय चरणों में 16 फरवरी से 15 मार्च तक ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया जाना है।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि उक्त दिनांक को शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का चिन्हांकित किया जाकर श्रम-योगी मानधन योजना के तहत पंजीयन किया जाना सुनिश्चित करेगें तथा श्रम विभाग द्वारा चयनित स्थानों में विशेष पंजीयन शिविरों के लिए सी.एस.सी. ऑपरेटर भेजना सुनिश्चित करेगें।










