February 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा, आरोपी की पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ बाजारों से 25 बाइक चोरी में संलिप्तता पशु तस्करों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस ने चलाया आपरेशन शंखनाद, 32 गौवंश को कुख्यात मवेशी तस्कर रब्बुल खान के चंगुल से पुलिस ने कराया मुक्त 2 अलग – अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत मंगल कार्बन प्लांट हादसे में 3 की मौत, एक की हालत अभी भी नाजुक, तीन की हालत में सुधार   कलेक्टर ने रामभांठा के पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण, हितग्राहियों से संवाद कर राशन वितरण की स्थिति का लिया जायजा रायगढ़ में अवैध शराब व जुआ-सट्टा पर लगातार कार्रवाई, जूटमिल पुलिस ने धरमपुर में 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार,स्टाईगर जुआ खिलाते 3 आरोपियों को पकड़ा, नगदी व जुआ सामग्री जब्त

पांच दिवसीय योग शिविर से 366 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ, कलेक्टर के निर्देश पर आयुष विभाग की पहल, बीपी-शुगर व जोड़ों के दर्द से राहत पर रहा फोकस

रायगढ़ । कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में आयुष विभाग द्वारा जिले में सतत् जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखण्ड पुसौर के ग्राम रनभांठा में 1 से 5 फरवरी तक पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 366 ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरूकता बढ़ाई।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुनगा के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का संचालन जिला आयुष अधिकारी डॉ. गौराहा के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें योगाभ्यास की विभिन्न विधियों से लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. अजय नायक ने बताया कि इस शिविर में विशेष रूप से बीपी, शुगर, जोड़ो के दर्द, मोटापा, गैस जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए योगाभ्यास कराया गया। भागीदारों को अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, कपालभाति, सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, तिर्यक आसन, मकर आसन और अन्य योगासनों की विधियों से अवगत कराया गया। योग प्रशिक्षक दुलमनी रजक ने इन आसनों का प्रशिक्षण दिया और ग्रामीणों को उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपायों के बारे में बताया।
शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रतिभागियों को अंकुरित चना और काढ़ा का वितरण भी किया गया, जिससे उनका आंतरिक स्वास्थ्य भी बेहतर हो सके। शिविर में डॉ. जागृति पटेल, फार्मासिस्ट भोज मालाकर, सरपंच जगन्नाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, बीडीसी राजकुमार छत्तर और अन्य ग्रामीण नेताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?