February 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कलेक्टर ने रामभांठा के पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण, हितग्राहियों से संवाद कर राशन वितरण की स्थिति का लिया जायजा रायगढ़ में अवैध शराब व जुआ-सट्टा पर लगातार कार्रवाई, जूटमिल पुलिस ने धरमपुर में 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार,स्टाईगर जुआ खिलाते 3 आरोपियों को पकड़ा, नगदी व जुआ सामग्री जब्त दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट वितरण अब अनिवार्य, मोटरयान अधिनियम के तहत नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश, इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था जरूरी ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, रायगढ़ में 190 जोड़ों का हुआ भव्य सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद फाइलेरिया के विरुद्ध रायगढ़ की मुहिम: जनपद अध्यक्ष और सरपंच की उपस्थिति में MDA अभियान का शुभारंभ 2 घरों में छापामार कार्यवाही, 100 नग चिरान फारा वन विभाग ने किया जब्त

नशामुक्ति अभियान के तहत गांव–गांव पहुंची रायगढ़ पुलिस, “पुलिस जन चौपाल” के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक, नशा और ऑनलाइन फ्रॉड के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान तेज

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के तमनार थानाक्षेत्र से नशामुक्ति अभियान की शुरूआत की गई है। एसएसपी ने नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने निर्देशित किया है। इन्हीं निर्देशों के पालन में कल थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा ग्राम पोतरा में “पुलिस जन चौपाल” आयोजित की गई, जिसमें करीब 300 से अधिक महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा एसएसपी शशि मोहन सिंह की युवाओं को नशे से दूर रखने की मंशा से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए जिले में नशामुक्ति को लेकर चलाए जा रहे अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने गांव में महिला समिति गठित कर अवैध शराब बनाने वालों को शराब निर्माण एवं बिक्री से रोकें, नहीं मानने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में नशामुक्ति को लेकर लैलूंगा पुलिस के साथ सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया।
वहीं आज एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा ग्राम साम्हरसिंघा में “नशा और फ्राड” विषय पर ग्रामीणों को सचेत करने पुलिस जन चौपाल लगाई गई। चौपाल में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, परिवार व समाज में छवि खराब होती है, आर्थिक नुकसान होता है और अपराध की ओर व्यक्ति तेजी से बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर शिक्षा, खेल और रोजगार की ओर ध्यान देने की अपील की।
इसके साथ ही थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बताया गया कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक, केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाले मैसेज, ओटीपी साझा करना, फर्जी लॉटरी या इनाम के झांसे जैसे मामलों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा मुक्त समाज और साइबर सुरक्षित गांव बनाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चलाती रहेगी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?