जगदलपुर. बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम पोटानार के पास सोमवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने एक स्कूटी सवार महिला को अपने चपेट में ले लिया, जिससे कि महिला की मौके पर मौत हो गई, वही साथ मे रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घटना के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गए.
मामले की जानकारी देते हुई बड़ाजी थाना प्रभारी ने बताया कि पोटानार के पास चित्रकोट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने सामने से आ रही स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया, इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घटना के तत्काल बाद जहाँ चालक मौके से फरार हो गया, वही घायल को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, महिला की अभी शिनाख्त नही हुई है, जबकि घायल कुछ बताने के स्थिति में नही है, ऐसे में पुलिस महिला के परिजनों की तलाश कर रही है, वही शव को पीएम के लिए लोहंडीगुड़ा के अस्पताल ले जाया गया है, वही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है.










