जगदलपुर. मंगलवार की रात 2 अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, इस घटना में जहाँ एक बस्तर फाइटर के जवान की मौत हो गई, वही एक अन्य युवक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे कि उसकी भी मौत हो गई,
बताया जा रहा है कि गढ़िया लोहंडीगुड़ा निवासी बलवीर मौर्य पिता बलिराम 22 वर्ष मंगलवार की शाम को अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर अपनी माँ को छोड़ने के लिए बोदरा गया हुआ था, जहाँ से वापस आने के दौरान नारायणपाल के आगे एक डिवाइडर से जा टकराया, इस हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जहाँ उसे लोहंडीगुड़ा ले जाया गया, जहाँ से बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ देर रात उसकी मौत हो गई,
वही दूसरी घटना आसना के पास हुई, जहाँ बस्तर फाइटर का जवान भरत भारती 25 वर्ष निवासी छोटे देवड़ा जो आरक्षक के रूप में पदस्थ था, मंगलवार को उसकी नाईट ड्यूटी मंदिर में लगाई गई थी, जिसके लिए वह आ रहा था कि अचानक आसना के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे ठोकर मार दिया, इस घटना में भरत की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए ले गई, वही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है, जिससे कि घटना के बारे में जानकारी मिल सके, वही जवान की मौत की खबर लगते ही अन्य साथियों में शोक की लहर दौड़ गई, वही पीएम के लिए परिवार भी मेकाज आ पहुँचे है,









