रायगढ़। बुधवार की देर शाम स्थानीय ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां स्थित कचरा डंपनिग यार्ड अचानक आग की लपटों से दहक उठा।आग की लपटों धू धू कर यार्ड में मौजूद कचरे के ढेर में फैलने लगी।जिसके बाद फायर बिग्रेड को मामले की जानकारी दी गई।जहां मौके पर पहुंच कर फायर बिग्रेड की तुम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।यह पहला मामला नहीं है जब यहां स्थित कचरा डंपिंग यार्ड में आग लगने की घटना हुई है।परन्तु इसके विकराल रूप न लेने के कारण जिम्मेदारी द्वारा व्यवस्था में सुधार नजरंदाज कर दिया गया।नतीजन एक बार फिर आगजनी के रुप में सामने है।जिसमें सुधार न होने की स्थिति में भविष्य में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
गौरतलब हो कि शहर के अलग अलग क्षेतो में एस एल आर एम सेंटर होने के बावजूद भी लगभग हर वार्ड में कचरा डंपिंग यार्ड देखने को मिलता है।जहां पर सफाई कामगार वार्ड के कचरा को वार्ड में ही डंप कर देते है।वही इनके नियमित उठाव न होने की वजह से स्वच्छता अभियान पर बट्टा लगने के साथ ही गंदगी भी फैलती है।ऐसे ही डंपिंग यार्डों में शहर का ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कचरा डंपिंग यार्ड भी शामिल है। जहां शहरभर का कचरा एस एल आर एम सेंटरों में जाने की बजाय यहां डंप किया जाता है।वही खुले में कचरा फेंके जाने की वजह से गर्मियों में इनमें आग लगने का खतरा बना रहता है।जिसका उदाहरण मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कचरा डंपिंग यार्ड के देखने को मिला।हालांकि यहां स्थिति नियंत्रित कर ली गई।परन्तु इस घटना को सामान्य रूप में देखना किसी भी लिहाज से उचित नहीं माना जाएगा।बताना लाजमी होगा कि ट्रांसपोर्ट नगर के इस क्षेत्र में जहां समीप ही बस स्टैंड मौजूद है।वही आवास योजना के तहत निर्मित मकानों में दर्जनों लोगों का निवास है।अलबत्ता इन परिस्थितियों में यहां कचरा डंप कर सुरक्षा की अनदेखी किया जाना बड़े हादसों को खुला निमंत्रण देने जैसा है।










