February 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ट्रांसपोर्ट नगर के कचरा डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, नहीं हुई कोई अनहोनी, आग पर पाया काबू रायगढ़ में टाटा संपन्न फाईल बेसन पाया गया असुरक्षित, खरीदी बिक्री पर लगा रोक 26 फरवरी को एक दिवसीय कैंप का आयोजन, खाद्य कारोबारियों को दी जाएगी महत्वपूर्ण जानकारियां ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अलग-अलग चार कार्रवाई में 64 पाव देशी शराब, 22 लीटर महुआ शराब, 1.150 किग्रा गांजा, 3 दोपहिया वाहन, 2 मोबाइल जप्त ऑपरेशन शंखनाद” के तहत रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही, 16 गौवंश तस्करों के कब्जे से मुक्त, ओडिशा बूचड़खाने ले जाए जा रहे मवेशियों को लैलूंगा पुलिस ने घेराबंदी कर बचाया लैलूंगा में दो नाबालिक से दुष्कर्म, आरोपी प्रकाश पैंकरा सहित सहयोगी गिरफ्तार, प्रेमजाल में फंसाकर बुलाया लैलूंगा, लड़की की सहेली से भी किया अनाचार
ट्रांसपोर्ट नगर के कचरा डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, नहीं हुई कोई अनहोनी, आग पर पाया काबू रायगढ़ में टाटा संपन्न फाईल बेसन पाया गया असुरक्षित, खरीदी बिक्री पर लगा रोक 26 फरवरी को एक दिवसीय कैंप का आयोजन, खाद्य कारोबारियों को दी जाएगी महत्वपूर्ण जानकारियां ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अलग-अलग चार कार्रवाई में 64 पाव देशी शराब, 22 लीटर महुआ शराब, 1.150 किग्रा गांजा, 3 दोपहिया वाहन, 2 मोबाइल जप्त ऑपरेशन शंखनाद” के तहत रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही, 16 गौवंश तस्करों के कब्जे से मुक्त, ओडिशा बूचड़खाने ले जाए जा रहे मवेशियों को लैलूंगा पुलिस ने घेराबंदी कर बचाया लैलूंगा में दो नाबालिक से दुष्कर्म, आरोपी प्रकाश पैंकरा सहित सहयोगी गिरफ्तार, प्रेमजाल में फंसाकर बुलाया लैलूंगा, लड़की की सहेली से भी किया अनाचार

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अलग-अलग चार कार्रवाई में 64 पाव देशी शराब, 22 लीटर महुआ शराब, 1.150 किग्रा गांजा, 3 दोपहिया वाहन, 2 मोबाइल जप्त

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब की बिक्री, गांजा परिवहन तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस ने कल और आज भारी मात्रा में अवैध शराब, गांजा, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते 6 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर सिटी कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। कोतवाली पुलिस ने सर्किट हाउस तिराहा, बडेरामपुर रोड और रामपुर तिराहा के पास रोहित साहू, रजनीश पटेल और सूरज यादव को खुलेआम शराब सेवन करते पकड़ा। वहीं चक्रधरनगर पुलिस ने मरीन ड्राइव रोड पंजरी प्लांट और सिग्नल चौक के पास भोजराम सिदार, परस राम श्रीवास और सुरज श्रीवास को सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते हुए गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली एवं चक्रधरनगर में धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इन पर कार्यवाही –
1. रोहित साहू पिता नारायण साहू उम्र 21 वर्ष निवासी मधुबन पारा रायगढ
2. रजनीश पटेल पिता श्री आर0डी0 पटेल निवासी बडेरामपुर रायगढ
3. सूरज यादव पिता स्व0 अरूण यादव उम्र 25 वर्ष निवासी तुरीपारा रायगढ
4. भोजराम सिदार पिता भुवानु सिदार उम्र 69 वर्ष साकिन टीवी टावर छोटे अतरमुडा मिश्रा गली, चक्रधरनगर
5. परस राम श्रीवास पिता स्व0 पंचराम श्रीवास उम्र 55 वर्ष साकिन पंजरी प्लांट, चक्रधरनगर
6. सुरज श्रीवास पिता स्व0 गंगाराम श्रीवास उम्र 23 वर्ष साकिन हनुमान मंदिर गली पीपल पेड के नीचे पंजरी प्लांट, चक्रधरनगर,

थाना तमनार पुलिस की कार्रवाई — स्कूटी से अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 34 पाव देशी शराब व स्कूटी सहित 23,480 रुपये जब्त
थाना तमनार पुलिस ने 18 फरवरी को मुखबिर सूचना पर सलिहाभांठा मेन रोड में स्कूटी से अवैध शराब परिवहन कर रहे आरोपी दिगम्बर प्रसाद जायसवाल (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 3,480 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस विगो स्कूटी कीमती 20,000 रुपये, कुल 23,480 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

थाना जूटमिल पुलिस की कार्रवाई — मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 30 पाव शराब व वाहन जब्त
इसी प्रकार थाना जूटमिल पुलिस ने 17 फरवरी को कोडातराई तिराहा के पास आरोपी अमित कुर्रे (32 वर्ष) को मोटरसाइकिल सीडी डिलक्स क्रमांक CG-13-G-1917 में अवैध रूप से 30 पाव देशी प्लेन शराब परिवहन करते पकड़ा। आरोपी से 2,400 रुपये की शराब एवं 10,000 रुपये की मोटरसाइकिल, कुल 12,400 रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

थाना कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई — घर आंगन में बिक्री हेतु रखी 22 लीटर महुआ शराब जब्त
थाना कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम चिराईपानी में आरोपी गोपाल धनुवार (38 वर्ष) के घर रेड कार्रवाई कर उसके कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब जब्त की। आरोपी द्वारा उक्त शराब बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया गया, जिस पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

थाना तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1.150 किलोग्राम गांजा, मोटरसाइकिल व 2 मोबाइल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
इसके अतिरिक्त थाना तमनार पुलिस ने गांजा परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हमीरपुर-धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी के दौरान आरोपी मनोज कुमार प्रधान (42 वर्ष) एवं संजय कुमार देहरी (38 वर्ष), दोनों निवासी पत्थलगांव जिला जशपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल की सीट में छिपाकर रखा गया 1.150 किलोग्राम गांजा कीमती 9,200 रुपये, एक एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल एवं 2 मोबाइल सहित कुल 34,200 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना तमनार में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?