February 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ट्रांसपोर्ट नगर के कचरा डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, नहीं हुई कोई अनहोनी, आग पर पाया काबू रायगढ़ में टाटा संपन्न फाईल बेसन पाया गया असुरक्षित, खरीदी बिक्री पर लगा रोक 26 फरवरी को एक दिवसीय कैंप का आयोजन, खाद्य कारोबारियों को दी जाएगी महत्वपूर्ण जानकारियां ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अलग-अलग चार कार्रवाई में 64 पाव देशी शराब, 22 लीटर महुआ शराब, 1.150 किग्रा गांजा, 3 दोपहिया वाहन, 2 मोबाइल जप्त ऑपरेशन शंखनाद” के तहत रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही, 16 गौवंश तस्करों के कब्जे से मुक्त, ओडिशा बूचड़खाने ले जाए जा रहे मवेशियों को लैलूंगा पुलिस ने घेराबंदी कर बचाया लैलूंगा में दो नाबालिक से दुष्कर्म, आरोपी प्रकाश पैंकरा सहित सहयोगी गिरफ्तार, प्रेमजाल में फंसाकर बुलाया लैलूंगा, लड़की की सहेली से भी किया अनाचार

ऑपरेशन शंखनाद” के तहत रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही, 16 गौवंश तस्करों के कब्जे से मुक्त, ओडिशा बूचड़खाने ले जाए जा रहे मवेशियों को लैलूंगा पुलिस ने घेराबंदी कर बचाया

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में गौवंश संरक्षण एवं मवेशी तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में कल दिनांक 17 फरवरी की शाम थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमापाली से झगरपुर मार्ग होते हुए मवेशियों को ओडिशा बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम झगरपुर के पास घेराबंदी कर मेन रोड पर मवेशी ले जा रहे एक युवक को पकड़ा गया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम देवानंद यादव पिता मनधरो यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम आमापाली थाना लैलूंगा बताया। उसके कब्जे से 16 नग कृषक धन गौवंश बरामद किए गए। परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने रब्बुल खान नाम के मवेशी तस्कर के साथ मिलकर मवेशियों को ओडिशा बूचड़खाने ले जाना स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा बरामद 16 गौवंश का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराकर उनके चारा-पानी की समुचित व्यवस्था के लिए सलखिया गौशाला भेजा गया है । प्रकरण में आरोपी देवानंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है, वहीं आरोपी राहुल खान की पुलिस द्वारा सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ पशु परीक्षण अधिनियम अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
देवानंद यादव पिता मनधरो यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम आमापाली, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़

(आरोपी रबुल खान फरार — पतासाजी जारी)
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*
शशि मोहन सिंह —
“जिले में एक भी गौवंश की तस्करी होने नहीं दी जाएगी। ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत मवेशी तस्करों पर लगातार कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।”
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साहू, सहायक उपनिरीक्षक परमेश्वर गुप्ता, आरक्षक चमरसाय, संताराम यादव की अहम भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?