रायगढ़। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जांच उपरांत टाटा संपन्न फाईल बेसन को असुरक्षित पाया है। इस लिहाज से आम जनता से इसे नही खरीदने के साथ-साथ व्यापारियों को इसे नही बेचने को कहा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जांच के बाद टाटा कस्टर प्रोडक्ट के द्वारा विनिर्मित खाद्य पदार्थ फाइन बेसन 500 ग्राम को अवसान तिथि 7 मार्च तक असुरक्षित घोषित किया गया है। साथ ही आम जनता को नही खरीदने के साथ-साथ खाद्य विक्रेता एवं फुटकर व्यसायियों को खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने को कहा गया है। उक्त बैच नंबर के बचे हुए खाद्य पदार्थ को पृथक से संघारित किया जाये ताकि कंपनी में वापसी की कार्यवाही किया जा सके।









