रायगढ़ के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। कसेरपारा निवासी भाजपा नेता पंकज कंकरवाल की पुत्री राशि कंकरवाल ने सिविल जज परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर राशि कंकरवाल ने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे कसेरपारा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। मोहल्लेवासियों, शुभचिंतकों और राजनीतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
बताया जा रहा है कि राशि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और न्याय सेवा में जाने का सपना बचपन से देखती थीं। आज उनका यह सपना साकार होकर हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।
इस अवसर पर पंकज कंकरवाल ने कहा कि बेटी की सफलता पूरे परिवार के लिए गौरव का विषय है और यह साबित करता है कि मेहनत और संस्कार से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।











