February 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने वाले 5 लोगों को नोटिस जारी, 24 घंटे में मांगा जवाब नशे पर वार, दुर्घटनाओं पर प्रहार रू कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, कलेक्टर-एसएसपी की संयुक्त समीक्षा बैठक, 16 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं सख्त निर्देश जारी रायगढ़ की बेटी राशि बनी सिविल जज, भाजपा नेता पंकज कंकरवाल की पुत्री राशि ने किया रायगढ़ का नाम रोशन राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में घरघोड़ा में उग्र प्रदर्शन, रायगढ़ ग्रामीण युवा कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल में नशीले इंजेक्शन बेचने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 22 नग नशीली इंजेक्शन और नकदी बरामद कठिन परिश्रम एवं अनुशासन ही सफलता की कुंजी है – डॉ. हेमकुमारी पटेल, राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का षस्टम दिवस

कमरे में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, घरघोड़ा थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़. घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां वार्ड नंबर 8 स्थित एक मकान के कमरे में 20 वर्षीय युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक विश्वकर्मा पिता धनीराम विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 8 घरघोड़ा के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार घटना रात लगभग 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। कुछ देर बाद कमरे से किसी चीज के गिरने की आवाज आई। जब परिजन दरवाजे तक पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज देने और फोन कॉल करने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए कृ युवक खून से सना फर्श पर पड़ा था।
घटना की सूचना तत्काल घरघोड़ा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। घटनास्थल से एक धारदार हथियार (कत्ता) भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
रात में ही उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया। पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है ताकि साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण किया जा सके। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।
इलाके में इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस मामले से पर्दा उठा सकेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?