February 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने वाले 5 लोगों को नोटिस जारी, 24 घंटे में मांगा जवाब नशे पर वार, दुर्घटनाओं पर प्रहार रू कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, कलेक्टर-एसएसपी की संयुक्त समीक्षा बैठक, 16 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं सख्त निर्देश जारी रायगढ़ की बेटी राशि बनी सिविल जज, भाजपा नेता पंकज कंकरवाल की पुत्री राशि ने किया रायगढ़ का नाम रोशन राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में घरघोड़ा में उग्र प्रदर्शन, रायगढ़ ग्रामीण युवा कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल में नशीले इंजेक्शन बेचने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 22 नग नशीली इंजेक्शन और नकदी बरामद कठिन परिश्रम एवं अनुशासन ही सफलता की कुंजी है – डॉ. हेमकुमारी पटेल, राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का षस्टम दिवस

राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में घरघोड़ा में उग्र प्रदर्शन, रायगढ़ ग्रामीण युवा कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में रायगढ़ ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस ने उस्मान बेग जिला अध्यक्ष के निर्देश पर घरघोड़ा में जोरदार और उग्र प्रदर्शन किया। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार आयोजित इस आंदोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं की आवाज़ दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध को अपराध बताकर सरकार अपनी तानाशाही मानसिकता उजागर कर रही है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की कार्रवाई बंद नहीं हुई तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। उनका कहना था कि लोकतंत्र में असहमति को कुचलने का हर प्रयास सड़कों पर और तेज प्रतिरोध को जन्म देगा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात रहा, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। युवा कांग्रेस ने दोहराया कि वह अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ी है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?