March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिजली बिल संकट और डी.एड अभ्यर्थियों की अनदेखी पर कांग्रेस का प्रहार, बजट को बताया ‘जनविरोधी’ क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार, युवती-युवक के बीच पारिवारिक विवाद का मामला आया सामने अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत, जिंदा जलकर एक चालक की मौत, कुरकुट नाला के पास हुआ हादसा ऑपरेशन मुस्कान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता, दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने एमपी ले गया था आरोपी

ऑपरेशन मुस्कान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता, दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने एमपी ले गया था आरोपी

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना छाल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
21 फरवरी को जोबी क्षेत्र की दो नाबालिग बालिकाओं (उम्र 14 एवं 15 वर्ष) के 18 फरवरी से लापता होने की रिपोर्ट थाना छाल में दर्ज कराई गई थी। प्रकरण में अपराध धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
दो नाबालिक लड़कियों के अचानक लापता होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर परिजनों, सहेलियों से पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया गया। जांच में राजमिस्त्री का कार्य करने वाले संदेही सीताराम सारथी के साथ बालिकाओं को अंतिम बार देखे जाने की जानकारी मिली।
संदेही और गुम बालिकाओं की पतासाजी की जा रही थी कि उन्हें घरघोड़ा क्षेत्र के सन स्टील प्लांट, टेंडा नवापारा में देखे जाने की सूचना पर दबिश देकर दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया गया। बालिकाओं ने बताया कि आरोपी पहले उनके गांव में काम करने आया था और उसने काम दिलाने एवं अच्छे से रखने का विश्वास दिलाकर उन्हें अपने अनूपपुर एमपी साथ ले गया था।
प्रकरण में धारा 18 सहित पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए आरोपी सीताराम सारथी (उम्र 35 वर्ष), निवासी पुलिस चौकी जोबी क्षेत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
ऑपरेशन मुस्कान की उपलब्धि
फरवरी माह में दर्ज गुमशुदगी मामलों में 4 बालक एवं 12 नाबालिग बालिकाओं की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, माह में 17 नाबालिकों को पुलिस द्वारा सकुशल दस्तयाब किया जा चुका है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?