March 12, 2026

ऐप डाउनलोड करें

वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, दो हाथियों के शव मिलने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी फरार पचधारी डेम हुआ हादसा, गहरे पानी में डूबकर युवक की मौत, दोस्तों के साथ नहाने पहंुचा इसी बीच हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन भ्रामक खबर का खंडन : पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के घायल होने की खबर असत्य प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई, देर रात चक्रधरनगर चौंक पर पल्टी आयरन गोली ओव्हर लोड ट्रेलर वाहन “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी जुआ रेड, चार जुआरी गिरफ्तार, जुआ रेड में जुआरियों से नगदी 10,600 रुपये, तीन मोबाइल और पांच मोटरसाइकिल जब्त

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी जुआ रेड, चार जुआरी गिरफ्तार, जुआ रेड में जुआरियों से नगदी 10,600 रुपये, तीन मोबाइल और पांच मोटरसाइकिल जब्त

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सामाजिक बुराइयों जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल शाम पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र अंतर्गत बरपाली के जंगल में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी रैरूमाखुर्द स्टाफ की विशेष टीम गठित कर तत्काल रेड कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने बरपाली जंगल में ईमली के पेड़ के पास घेराबंदी कर दबिश दी, जहां कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी जंगल की ओर भाग निकले, जबकि मौके से चार जुआरियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम 1) सालिकराम सारथी पिता स्व. धनीराम सारथी उम्र 55 वर्ष निवासी गिधकालो थाना कांपू जिला रायगढ़, 2) देव प्रसाद राठिया पिता हरिभूषण राठिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गनपतपुर चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़, 3) श्रीकांत यादव पिता वृंदावन यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम चरखापारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़, 4) निरंजन यादव पिता भुवन यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चरखापारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ बताया।
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 10,600 रुपये, 52 पत्ती ताश की 3 गड्डी, एक दरी, एक काला थैला, तीन मोबाइल फोन (दो वीवो एंड्रॉयड एवं एक जियो कीपैड) तथा पांच मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। जब्त वाहनों में बजाज प्लेटिना CG-13 BG-9618, हीरो HF डिलक्स CG-14 MR-8099, विक्रांता V15 CG-13 V-5466, टीवीएस रेडियॉन बिना नंबर तथा फैशन प्रो बिना नंबर प्लेट शामिल हैं। जुआ रेड कार्रवाई में आरोपियों से नगदी जुआ रकम समेत कुल 1 लाख 10 हजार 600 रूपये की संपत्ति की जब्ती की गई है ।
मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ (चौकी रैरूमाखुर्द) में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?