March 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर अलग-अलग थानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई —10 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक भी जब्त उम्र को मात देती शिक्षा की ललक: घरघोड़ा बीईओ कार्यालय में बुजुर्गों ने दी साक्षरता परीक्षा पुसौर पुलिस ने अम्लीभौना में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, नशा मुक्त वातावरण तैयार करने लगातार किये जा रहे प्रयास ट्रक के पहियों की चपेट में आने से युवक की मौत, चंद्रपुर जाते समय बड़े भंडार के पास हुई घटना जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट में शमिल दोनों आरोपी आदतन बदमाश, चंद घंटों में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, ट्रेलर रोककर चालक से मारपीट कर लूटे थे रुपये, कियोस्क शाखा से रूपए भी निकलवाए

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, ट्रेलर रोककर चालक से मारपीट कर लूटे थे रुपये, कियोस्क शाखा से रूपए भी निकलवाए

रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।
घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 फरवरी को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।
रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे 10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।
सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से 35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने 32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक भी जरूरी काम पड़ जाने से अपने गांव चला गया था।
प्रार्थी द्वारा 21 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर थाना खरसिया में आरोपी के विरुद्ध धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के गांव बड़े डूमरपाली में दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा लूट की रकम में से खर्च उपरांत शेष ₹3200 बरामद किए गए। आरोपी सोमनाथ डनसेना अपराधिक किस्म का आदतन बदमाश युवक है जिसके खिलाफ थाना खरसिया में कई मामले दर्ज हैं । आरोपी को कल शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
(1) सोमनाथ डनसेना उर्फ मालिकराम डनसेना (27 वर्ष) पिता – धनीराम डनसेना निवासी – ग्राम बड़े डूमरपाली, थाना खरसिया, जिला रायगढ़
पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में एएसआई उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक संजय मिंज, महेन्द्र खरे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

डूमरपाली में भूपदेवपुर पुलिस ने लगाया पुलिस जन चौपाल, साइबर जागरूकता, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा पर जोर, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नागरिक सहभागिता को बताया जरूरी, “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन की दी जानकारी

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?