April 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जिले के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में अब और तेज होगी आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, 108 संजीवनी एक्सप्रेस की 11 नई एम्बुलेंस सेवाओं को दिखाई गई हरी झंडी, गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होंगी एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री, उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 पाव एवं 35 लीटर महुआ शराब, एक स्कुटी जब्त जुआ-सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल और नगदी 19 हजार जब्त, रायगढ़ पुलिस ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा नेटवर्क पर कस रही शिकंजा युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई, महिला थाना ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ पहुंचे, जिंदल एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 पाव एवं 35 लीटर महुआ शराब, एक स्कुटी जब्त

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना जूटमिल एवं थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब जब्त की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
स्कूटी से शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार — 45 पाव शराब जब्त, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई
कल दिनांक 31.03.2026 को थाना जूटमिल पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सावित्री नगर रोड एवीएन होटल के पास एक व्यक्ति अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर काले रंग की एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG-13-AK-7542) को रोका गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव कुमार दास (25 वर्ष), निवासी लोहाखान, थाना पुसौर बताया। तलाशी लेने पर स्कूटी में रखे थैले एवं डिक्की से कुल 45 पाव देशी मसाला एवं प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 4500 रुपये है। आरोपी से शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर विधिवत कार्रवाई की गई। शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अर्जुन एक्का, आरक्षक तरूण महिलाने, सुशील यादव और राकेश नायक शामिल थे ।
चक्रधरनगर पुलिस की जामगांव कोलाईबहाल में ताबड़तोड़ कार्रवाई — 3 आरोपियों से 35 लीटर महुआ शराब जब्त
आज थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम जामगांव कोलाईबहाल में अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रेम कुमार किसान (42 वर्ष) के कब्जे से 12 लीटर, चंद्रिका प्रसाद सोनवानी (34 वर्ष) से 11 लीटर तथा शिवा किसान (28 वर्ष) से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। कुल मिलाकर 35 लीटर अवैध महुआ शराब की बरामदगी हुई है। आरोपियों पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34-2, 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । चक्रधरनगर शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, रवि किशोर साय, आरक्षक श्वेत बारिक, नारायण सिंह राठिया, मनोहर मिंज और सुशील मिंज शामिल थे ।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

जिले के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में अब और तेज होगी आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, 108 संजीवनी एक्सप्रेस की 11 नई एम्बुलेंस सेवाओं को दिखाई गई हरी झंडी, गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होंगी एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?