April 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, बारात से वापस लौटते समय बंगुरसिया के पास हुई घटना डायल 112 चालक से मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी आरोपी जितेन्द्र टण्डन गिरफ्तार, दो आरोपी फरार, , आरोपी से धारदार हथियार जब्त रायगढ़ पुलिस को मिली दो बड़ी सफलता, जूटमिल पुलिस ने नाबालिग बालिका को जालंधर से किया दस्तयाब, पूंजीपथरा पुलिस ने लापता बालिका को अंबिकापुर से खोज निकाला पीएम जनमन योजना से बदली तस्वीर: बिरहोर जनजाति तक घर-घर पहुंची स्वास्थ्य सेवा, चार मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी जीवन रेखा, सुदूर वनांचल में मिल रही समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं, हजारों लोगों को मिला लाभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोइंग में रक्तदान शिविर संपन्न, 24 यूनिट रक्त संग्रहित कससेर समाज का दो दिवसीय महासभा का हुआ आयोजन, भारी संख्या में समाज के लोगों ने लिया हिस्सा

फर्जी वाउचर बनाकर ट्रांसपोर्ट कंपनी को लगाया 32 लाख का चूना, ट्रांसपोर्टर की शिकायत के बाद 8 लोगों के खिलाफ हुआ एफआईआर  

रायगढ़. रायगढ़ जिले में श्रीराम ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों के द्वारा फर्जी वाउचर बनाकर छल कपट एवं जालसाजी करते हुए ट्रांसपोर्ट कंपनी को लाखों का चुना लगाने का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्टर की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार श्री राम ट्रांसपोर्ट के संचालक कमल किशोर शाह ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने मित्र गणपति चौधरी के साथ ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का संचालन करता है। कमल किशोर शाह ने बताया कि उसके यहां  प्रकाश मिश्रा एवं दीपक शर्मा के द्वारा ट्रांसपोर्ट में चलने वाली गाडीयों का बिल वाउचर तैयार कर भुगतान हेतु प्रस्तुत किया जाता है। 26 फरवरी को ट्रांसपोर्टरो का भुगतान करते समय एक ही नंबर के दो-तीन वाउचर मिलने पर दीपक शर्मा से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह प्रकाश मिश्रा के साथ सितंबर माह से एक ही नंबर के कई वाउचर तैयार कर भुगतान कराया। जिसके बाद सितंबर 2025 से वर्तमान तक वाउचरो का मिलान किया गया तब देखा कि संदीप बंसल, जासमिन बंजारा, नेहा चौहान, सूर्यकांत अग्रवाल, कमल बसोड एवं प्रियंका गुप्ता जिनका गाडीयो से कोई लेना देना नहीं है उनके नाम पर डुब्लीकेट वाउचर दूसरे मूल वाउचरो के नम्बर डालकर तैयार कर भुगतान कराया गया है। इस प्रकार श्री राम ट्रांसपोर्ट को लगभग 32 लाख का नुकसान पहुंचाया गया है।
पीड़ित ने यह भी बताया कि संदीप बंसल, जासमिन बंजारा, नेहा चौहान, सूर्यकांत अग्रवाल, कमल बसोड एवं प्रियंका गुप्ता भी प्रकाश मिश्रा एवं दीपक शर्मा के सहयोगी के रूप में काम किये हैं और उनके द्वारा अपने खातों में रकम प्राप्त की गई है। इस तरह छल कपट करके श्री राम ट्रांसपोर्ट के साथ जालसाजी करते हुए नकली वाउचर तैयार कर श्रीराम ट्रांसपोर्ट से नगदी रकम आहरण किया गया है।
बहरहाल ट्रांसपोर्टर कमल किशोर शाह की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस सभी 8 लोगों के खिलाफ धारा 316(5), 338, 336(3), 340(2), 60 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पीएम जनमन योजना से बदली तस्वीर: बिरहोर जनजाति तक घर-घर पहुंची स्वास्थ्य सेवा, चार मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी जीवन रेखा, सुदूर वनांचल में मिल रही समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं, हजारों लोगों को मिला लाभ

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?