September 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ज्योतिर्लिंग दर्शन और एक धाम की यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन शनिवार को दोपहर 1 बजे 50 दर्शनार्थियों को लेकर रायगढ़ से शिरडी के रवाना हुई

 

रायगढ़ l जैजपुर सेवा समिति द्वारा आम नागरिकों की सुविधाओं के लिए ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आज शनिवार को एक स्पेशल ट्रेन नंबर 00843 रायगढ़ स्टेशन से शिरडी जंक्शन के लिए दोपहर 1:00 बजे रवाना हुई इस यात्रा में आसपास के शक्ति सारंगढ़ बिलाईगढ़ कोरबा बिलासपुर जांजगीर के अलावे बिलासपुर तक के दर्शनार्थी ट्रेन से गए हैं इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जैजपुर सेवा समिति द्वारा आम दर्शनार्थियों के लिए एक स्पेशल ट्रेन शनिवार को रायगढ़ से शिरडी रवाना की गई। इस स्पेशल ट्रेन से लोग उज्जैन महाकाल ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारिका धाम दर्शन, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, भेंट द्वारिका दर्शन, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिरडी साईनाथ दर्शन, त्रंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग,घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमा ज्योतिर्लिंग आदि कई मंदिरों के दर्शन इस यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों को कराए जाएंगे समिति द्वारा धार्मिक यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन में ही नाश्ते और भोजन की व्यवस्था ट्रेन के ही रसोई यहां से की जाएगी दर्शन के समय सभी स्टेशनों में बस एवं ऑटो की व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी समिति ने इस यात्रा को 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक का समय रखा है यात्रा के दौरान लोगों को इन सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एवं एक धाम के लिए विशेष व्यवस्था एवं पास की व्यवस्था की गई है इस स्पेशल धार्मिक तीर्थ यात्रा ट्रेन में 50 लोगों ने अपनी यात्रा की शुरुआत की ट्रेन रायगढ़ से छूटकर शक्ति ,चांपा,बिलासपुर , कटनी साउथ, जबलपुर ,इटारसी, भोपाल, संत हरिदास रामनगर, उज्जैन, रतलाम,होते द्वारका पहुंचेगी। वहां से ज्योतिर्लिंगों के दर्शन उपरांत स्पेशल ट्रेन राजकोट, भक्ति नगर, वेरावल, भक्ति नगर होते वापस राजकोट आएगी राजकोट से सूरत, वासी रोड ,मनमाड, अंकलेश्वर जंक्शन होकर शनि साईं शिर्डी नगर पहुंचेगी। साईं शिर्डी , शनि मंदिर और अन्य ज्योतिर्लिंगों मंदिरों के दर्शन के उपरांत यात्रियों को वापसी में साईं शिर्डी नगर जंक्शन से ट्रेन नंबर 00844 जो कि अंकलेश्वर जंक्शन, मनमाड़,भुसावल, बडनेरा,नागपुर, दुर्ग, बिलासपुर, चांपा, शक्ति होकर रायगढ़ पहुंचेगी जहां रायगढ़ और अन्य पड़ोसी जिलों से गए यात्रियों की यात्रा समाप्त होगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?