September 30, 2026

ऐप डाउनलोड करें

चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना घरघोड़ा पुलिस ने चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे आरोपी नवीन मिश्रा (24 वर्ष), निवासी ग्राम बैहामुड़ा बोरपारा, थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पर्पल रंग की TVS Jupiter स्कूटी क्रमांक CG-13-AR-0852, कीमत लगभग 35,000 बरामद की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, श्रीमती विजया पंडा पति नरेश पंडा, उम्र 51 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10 घरघोड़ा ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 03 अप्रैल की शाम करीब 7:45 बजे वह अपनी पर्पल रंग की स्कूटी क्रमांक CG-13-AR-0852 से हाई स्कूल ग्राउंड घरघोड़ा में वॉकिंग के लिए गई थीं। उन्होंने अपनी स्कूटी वार्ड क्रमांक 08 स्थित टीचर कॉलोनी के पास खड़ी की थी और ग्राउंड चली गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी स्कूटी चोरी कर ले गया। आसपास काफी तलाश के बाद भी स्कूटी का पता नहीं चलने पर दिनांक 04 अप्रैल 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 112/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा चोरी की स्कूटी की तलाश एवं आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबिर सक्रिय किए गए। दिनांक 27 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बैहामुड़ा बोरपारा का नवीन मिश्रा चोरी की पर्पल रंग की स्कूटी को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक एवं आरक्षक उद्धोराम पटेल ने तत्काल मौके पर दबिश देकर संदेही नवीन मिश्रा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के मेमोरंडम के आधार पर पुलिस ने पर्पल रंग की TVS Jupiter स्कूटी, बिना नंबर प्लेट, कीमत लगभग 35,000 बरामद कर जब्त की। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी नवीन मिश्रा पिता शशिकांत मिश्रा, उम्र 24 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर 28 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक एवं आरक्षक उद्धोराम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?