September 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पुसौर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, कोतमरा में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुसौर पुलिस ने ग्राम कोतमरा में अवैध शराब के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिक्री के लिए रखी कुल 11.080 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, आज महानदी के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन को मुखबिर से ग्राम कोतमरा में अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पहली रेड अडानी रेलवे ओवरब्रिज, कोतमरा के पास की। यहां मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति को सफेद प्लास्टिक थैले के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुलशन कुमार यादव पिता ताराचंद यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी कोतमरा, थाना पुसौर बताया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक बोतलों में कुल 05.500 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी ने शराब बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया, जिसके बाद गवाहों के समक्ष बरामदगी पंचनामा तैयार कर शराब जब्त की गई।

इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने ग्राम कोतमरा में ही लाल-सफेद प्लास्टिक थैले के साथ एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा, पूछताछ में उसने अपना नाम पुनीलाल निषाद पिता ताराचंद निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी कोतमरा, थाना पुसौर बताया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक पन्नी में रखे 180 एमएल के 31 पाउच, कुल 05.580 लीटर महुआ शराब, अनुमानित कीमत ₹1,150 बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः अपराध क्रमांक 247/2026 एवं 258/2026, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई। शराब रेड की इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक डोल नारायण साव, प्रधान आरक्षक चन्द्रहास नायक एवं आरक्षक अमित नट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?