सारंगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय द्वारा 29 सितंबर को नायब तहसीलदारों की पदोन्नति एवं नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से जुड़े तीन नायब तहसीलदारों की पदोन्नति हुई है और उनकी नवीन पदस्थापना की गई है।
10 दिनों के भीतर करना होगा कार्यभार ग्रहण
शासन के आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होने की तिथि से 10 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर पदोन्नति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से जुड़े आयुष तिवारी, प्रकाश पटेल एवं कोमल प्रसाद साहू की पदोन्नति एवं नवीन पदस्थापना को लेकर विभागीय स्तर पर आदेश जारी किया गया है।


