September 30, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में एक बार फिर सड़क में आया गजराजो का बड़ा दल, वाहनों की लगी लंबी कतार, चिंघाड़ से गूंजता रहा पूरा इलाका

रायगढ़. रायगढ़-जशपुर मार्ग पर मंगलवार की शाम एक बार फिर जंगली हाथियों का बड़ा दल सड़क पर आ पहुंचा। ग्राम अमलीडीही और समारुमा के बीच करीब शाम 4 बजे हाथियों के सड़क पर आने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाथियों की मौजूदगी के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का यह दल पिछले करीब चार दिनों से छैडोरिया गांव के जंगल में डेरा जमाए हुए है। दिनभर जंगल में मौजूद रहने के बाद हाथियों का दल शाम के समय सड़क की ओर पहुंच गया। अचानक सड़क पर हाथियों के आने से वाहन चालकों में भी दहशत का माहौल बन गया और दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।
हाथियों का दल सड़क पार कर जंगल की ओर बढ़ने के बाद ही मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान सड़क के दोनों ओर काफी देर तक वाहनों की कतार लगी रही। लगातार हाथियों की आवाजाही को देखते हुए ग्रामीणों और वाहन चालकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
वन विभाग की ओर से क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को लेकर निगरानी और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। वन विभाग ने लोगों से हाथियों के करीब नहीं जाने, उन्हें छेड़ने या रास्ता रोकने से बचने की अपील की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?