October 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई 7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा,फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ने 40 महिला हितग्राहियों से लोन की किस्तें लेकर कंपनी में नहीं की जमा कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला, बालिका की 6 माह पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी आरोपित युवक से दोस्ती, युवक ने शादी का प्रलोभन देकर बालिका को भगा ले गया खरसिया सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत का आरोप, चार महीने बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता ने कलेक्टर से लगाई गुहार, संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच कराने की मांग बैटरी लेने निकला युवक रातभर नहीं लौटा, सुबह मिली मौत की खबर; टेरम के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर रायगढ़ में विवादित जमीन पर बाउंड्रीवॉल निर्माण का आरोप, किसान ने मांगा दोबारा सीमांकन

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के रूप में हुई शिनाख्त

रायगढ़। थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास 24 अक्टूबर को मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान योगेश कश्यप (32 वर्ष), पिता स्वर्गीय दिलहरण कश्यप, निवासी महादेव मंदिर के पास, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर तथा वर्तमान निवासी उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर, रायगढ़ के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज रायगढ़ पहुंचकर शव की पहचान की।
परिजनों के अनुसार, योगेश के पिता स्थानीय जिंदल प्लांट में कार्यरत थे। इसी दौरान परिवार ने उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर में मकान बनाकर रहना शुरू किया था। योगेश विवाहित था और उसकी एक तीन वर्षीय बेटी है। पत्नी से अनबन के कारण वह बेटी को लेकर अलग रह रही थी। योगेश अपनी मां के साथ उच्चभिट्ठी में रहता था तथा स्थानीय बीएस प्लांट, पूंजीपथरा में काम करता था। उसकी बहन बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में कार्यरत है। परिजनों ने बताया कि योगेश अक्सर काम के बाद दोस्तों के साथ बाहर रुक जाता था। अभी जब वह एक-दो दिन तक घर नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित होकर उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर योगेश के हुलिए से मिलते-जुलते व्यक्ति की हत्या की खबर देखकर वे पहचान के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां शव की पहचान योगेश के रूप में हुई। अपने बेटे की हत्या की पुष्टि होने से परिजन गहरे सदमे में हैं। उन्होंने रायगढ़ पुलिस से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
थाना प्रभारी जूटमिल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले में ठोस साक्ष्य संकलित कर आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध न्यायालय में प्रभावी अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि दोषियों को कानून के अनुरूप कड़ी सजा मिल सके। उल्लेखनीय है कि थाना जूटमिल में मर्ग जांच के उपरांत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश सारथी और चार विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

खरसिया सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत का आरोप, चार महीने बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता ने कलेक्टर से लगाई गुहार, संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच कराने की मांग

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न , लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?