October 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई 7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा,फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ने 40 महिला हितग्राहियों से लोन की किस्तें लेकर कंपनी में नहीं की जमा कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला, बालिका की 6 माह पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी आरोपित युवक से दोस्ती, युवक ने शादी का प्रलोभन देकर बालिका को भगा ले गया खरसिया सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत का आरोप, चार महीने बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता ने कलेक्टर से लगाई गुहार, संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच कराने की मांग बैटरी लेने निकला युवक रातभर नहीं लौटा, सुबह मिली मौत की खबर; टेरम के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर रायगढ़ में विवादित जमीन पर बाउंड्रीवॉल निर्माण का आरोप, किसान ने मांगा दोबारा सीमांकन

बैटरी लेने निकला युवक रातभर नहीं लौटा, सुबह मिली मौत की खबर; टेरम के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

रायगढ़। घर से बैटरी लेने निकला एक युवक वापस नहीं लौटा और अगले दिन उसकी मौत की खबर पहुंची। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के टेरम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नवागांव निवासी निरधिन दास 26 अक्टूबर को बैटरी लेने के लिए घर से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित थे। इसी बीच उसके पिता नेहरू दास को फोन पर सूचना मिली कि उनके बेटे का टेरम के पास सड़क हादसा हो गया है और उसे घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया है।

सूचना मिलते ही नेहरू दास मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने बेटे को मृत पाया। युवक के सिर में गंभीर चोट थी। परिजनों की रिपोर्ट के मुताबिक, आशंका है कि घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

फिलहाल घरघोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

खरसिया सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत का आरोप, चार महीने बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता ने कलेक्टर से लगाई गुहार, संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच कराने की मांग

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न , लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?