October 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई 7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा,फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ने 40 महिला हितग्राहियों से लोन की किस्तें लेकर कंपनी में नहीं की जमा कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला, बालिका की 6 माह पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी आरोपित युवक से दोस्ती, युवक ने शादी का प्रलोभन देकर बालिका को भगा ले गया खरसिया सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत का आरोप, चार महीने बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता ने कलेक्टर से लगाई गुहार, संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच कराने की मांग बैटरी लेने निकला युवक रातभर नहीं लौटा, सुबह मिली मौत की खबर; टेरम के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर रायगढ़ में विवादित जमीन पर बाउंड्रीवॉल निर्माण का आरोप, किसान ने मांगा दोबारा सीमांकन

छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

रायगढ़, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस ने ग्राम छोटे देवगांव में रेड कार्रवाई कर 5.025 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ₹2.50 लाख कीमत का गांजा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छोटे देवगांव निवासी मोहन लाल गुप्ता अपने पास अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम छोटे देवगांव में दबिश दी। पहले संदेही के घर छापेमारी की गई, वहां संदेही नहीं मिला और फिर पुलिस ने संदेही को सड़क किनारे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहन लाल गुप्ता, पिता स्वर्गीय संतुराम गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, निवासी छोटे देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखे प्लास्टिक बोरे से गांजा के पांच पैकेट बरामद हुए। तौल कराने पर प्रत्येक पैकेट में 1.005 किलोग्राम गांजा, कुल 5.025 किलोग्राम, जिसकी कीमत लगभग ₹2,50,000 आंकी गई, पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना खरसिया में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

उक्त कार्रवाई एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश कुमार, एएसआई उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक महेन्द्र खरे, रामनाथ बनर्जी, आरक्षक विशोप सिंह एवं आरक्षक हेमलाल सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
*मोहन लाल गुप्ता, पिता स्वर्गीय संतुराम गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, निवासी छोटे देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़*

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

खरसिया सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत का आरोप, चार महीने बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता ने कलेक्टर से लगाई गुहार, संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच कराने की मांग

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न , लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?