February 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

​वापसी के साथ कसावट: धरमजयगढ़ अनुविभाग में जुड़ते ही तमनार थाने पहुँचे एसडीओपी तिवारी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी, लगातार किया जा रहा था शारीरिक शोषण नगर निगम रायगढ़ में कल लगेगा मेगा कैंप, असंगठित कामगारो के लिये संजीवनी, अब मिलेंगे कई लाभ मशीन लगाकर जंगल में कोयलें की खुदाई, किसके शह पर चल रहा कोयले का खेल ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, जनवरी माह में 59 में से 56 गुम इंसान तलाशे गए, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान आकस्मिक निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज से मिला 10–10 लाख रुपये का बीमा चेक, पुलिस परिवार और बैंक प्रबंधन ने निभाया संवेदनशील दायित्व

​वापसी के साथ कसावट: धरमजयगढ़ अनुविभाग में जुड़ते ही तमनार थाने पहुँचे एसडीओपी तिवारी

​तमनार |रायगढ़ जिले में पुलिसिया कामकाज को सुचारू बनाने के लिए किए गए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब जमीनी स्तर पर सख्ती दिखने लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के आदेशानुसार तमनार थाने को पुनः धरमजयगढ़ अनुविभाग में शामिल कर लिया गया है। इस बदलाव के तत्काल बाद एसडीओपी सिद्धार्थ तिवारी ने आज तमनार थाने का औचक निरीक्षण किया और स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

​दो साल बाद पुराने सेटअप में लौटा तमनार

​गौरतलब है कि तमनार थाना पूर्व में भी धरमजयगढ़ अनुविभाग का हिस्सा था, लेकिन बीते 2 वर्षों से इसे प्रशासनिक कारणों से रायगढ़ अनुविभाग के साथ जोड़ दिया गया था। अब दोबारा पुराने सेटअप में वापसी के साथ ही पुलिसिंग की कड़ियां जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी ने थाने के रिकॉर्ड्स, पेंडिंग मामलों और सुरक्षा इंतज़ामों का बारीकी से जायजा लिया। त्रिनयन और सशक्त एप पर फोकस
​एसडीओपी सिद्धार्थ तिवारी ने आधुनिक पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि केवल फिजिकल गश्त काफी नहीं है। उन्होंने पुलिस स्टाफ को वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जारी तकनीकी टूल्स जैसे त्रिनयन एप, सशक्त एप और iRAD (आई-रेड) पर प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिए। इन एप्स के माध्यम से अपराधियों के डेटाबेस और सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण में मदद मिलेगी।
​तमनार के औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहाँ की चुनौतियां अलग हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एसडीओपी ने सख्त हिदायत दी है कि​ट्रैफिक जाम, भारी वाहनों के कारण आम जनता को परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक प्लान दुरुस्त किया जाए साथ ही क्षेत्र में नशा, जुआ, सट्टा और चोरी जैसी अवैध गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जाए और किसी भी स्थिति में शांति भंग न हो, इसके लिए पूरे स्टाफ को ‘एक्टिव मोड’ में रहने को कहा गया है।
​निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर सहित समस्त पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीओपी ने लंबित शिकायतों का त्वरित निपटारा कर आम जनता को न्याय दिलाने की बात कही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?