June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

मंगल कार्बन प्लांट में ब्लास्ट मामले में दो लोगों के खिलाफ हुआ एफआईआर, बिना सुरक्षा उपकरण के कराया जा रहा था काम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कल सुबह मंगल कार्बन प्लांट में हुए ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक मासूम समेत 8 लोगों के झुलस गए, जिन्हें अस्पताल ने भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद खरसिया पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आशा बाई खड़िया निवासी रजघटा ने खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका लड़का शिव खड़िया, उदासिनी बाई ,पड़ोसी कौशल पटेल, प्रिया सारथी, प्रिया सारथी का लडका इंदीवर एवं प्रिया सारथी का पति चमारसिंह सभी बानीपाथर के पास स्थित मंगल कार्बन कारखाना में बीते 4 माह से काम करते आ रहे हैं। आशा बाई ने बताया कि कल सुबह 9 बजे के आसपास वह और चमारसिंह पुराने टायर को ट्रेक्टर मे लोड कर रहे थे और इंदीवर कुलदीप, कौशल पटेल व शिव खडिया कारखाने मे फर्नेस का ढक्कन को खोल रहे थे, प्रिया सारथी कार्बन को उठा रही थी एवं उदासिनी वही पर बच्ची को पकडकर खडी देख रही थी। इसी बीच अचानक फर्नेस का आग प्रेशर से बाहर निकला और आग की लपटो से साहेबलाल, शिव, उदासिनी व मासूम बच्ची भूमि जलकर झुलस गई। वहीं इस घटना में कौशल पटेल, इंदीवर एवं प्रिया सारथी भी आग से जलकर झुलस गई। इसमें से शिव तथा इंदीवर गंभीर रूप से झुलसे हैं। सभी का रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

बिना सुरक्षा उपकरण के हो रहा था काम
मंगल कार्बन कारखाना मे पुराने टायर को फर्नेस मे पिघलाकर गरम काला तेल निकाला जाता है। इस प्रक्रिया मे फर्नेस काफी गरम रहता है आग निकलते रहता है। फर्नेस को बिना ठण्डा हुये एवं बिना सुरक्षा उपकरण के खोलवाया गया। बिना सुरक्षा उपाय किये लापरवाहीपूर्वक फर्नेस मशीन को खोलवाने से उक्त घटना घटित हुआ है।

दो लोगों के खिलाफ हुआ एफआईआर
कल सुबह मंगल कार्बन प्लांट में हुई घटना के बाद खरसिया पुलिस पीड़िता की शिकायत के बाद कारखाना के मुख्य प्रबंधक रूपेश शर्मा व प्रबंधक दादु महराज उर्फ प्रेमसागर त्रिपाठी के खिलाफ 125(a), 125(b), 287, 288, 289, 3(5)-BNS के तहत अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में लिया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?