April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

अपने ही मासूम बेटे को कुंए में फंेका, हुई मौत, लैलूंगा के भदरा पारा गांव की घटना, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़. रायगढ़ जिले में एक कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे को कुंए में फंेक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा पारा निवासी विनोद महेश्वरी की पत्नी विगत कुछ वर्षों से उसे छोड़ कर रायगढ़ में रह रही है। उनके दो बेटे जिसमें एक 8 वर्ष व दूसरा 6 वर्ष का है दोनों विनोद के पास ही लैलूंगा में रहते हैं। शनिवार की सुबह आस पास के लोगों ने विनोद के 6 वर्षीय बेटे के शव को कुएं में तैरते देखा। जिसके बाद विनोद से पूछताछ करने पर उसने इस विषय में किसी प्रकार की जानकारी नहीं होना बताया।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना लैलूंगा थाने में दी। वहीं लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव को जानकारी मिलने पर वे थाने की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा मासूम बालक के शव को कुएं से निकलवार अस्पताल भिजवाया। वहीं आस पास के लोगों सहित विनोद महेश्वरी से पूछताछ की। शुरूआत में तो विनोद ने बच्चा कुएं के पास कैसे गया इसकी जानकारी नहीं होना बताया, परंतु कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि बीवी उसे छोड़ कर रायगढ़ में रह रही है। दोनों बेटे उसके साथ रहते हैं परंतु उसे ऐसा लगता था कि दोनों का भरण पोषण वह अकेला ही कर रहा है।
यही वजह है कि छोटे बेटे को उसने जान से मारने के उद्देश्य से कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता विनोद महेश्वरी के खिलाफ धारा 103 (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?