August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम

युवक से मारपीट, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, बड़पारा शराब भट्ठी के पास की घटना — शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ था विवाद , एक फरार — तलाश जारी

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने बड़पारा शराब भट्ठी के पास युवक से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार जूटमिल क्षेत्र निवासी सत्यम सिदार (31 वर्ष) ने 29 मार्च को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी के साथ बड़पारा शराब भट्ठी से लौट रहा था, तभी मिनीमाता चौक के पास रहने वाला मनोज सिंह अपने साथियों के साथ शराब के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर सभी ने एकराय होकर गाली-गलौच करते हुए उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और हाथ, थप्पड़, मुक्का व लात से मारपीट की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 119(1), 351(3), 115(2), 191(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी मनोज सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसकी निशानदेही पर उसके साथी लवकुमार यादव, विक्रम सिंह ठाकुर और बजरंग सिंह उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार किया गया।
सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। सभी चार आरोपी (1) मनोज सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी मिनीमाता चौक (2) लवकुमार यादव साधुनरहरि यादव उम्र 28 वर्ष निवासी चर्च रोड बाजीराव पारा (3) विक्रम सिंह ठाकुर पिता स्व० गुलाब सिंह ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी रेल्वे कालोनी (4) बजरंग सिंह उर्फ सोनू पिता संतोष सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी मिनीमाता चौक को दिनांक 30 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?