August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम

जिला जेल में निरूद्ध बंदी की मेडिकल कालेज अस्पताल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा, जांच की मांग

रायगढ़। रायगढ़ जिला जेल में निरूद्ध एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय बघेल के रूप में हुई है, जो ग्राम नवापारा नंदेली का निवासी था। बंदी की मृत्यु के बाद मृतक के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में काफी हंगामा मचाया और इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, संजय बघेल पिछले कुछ दिनों से शराब से जुड़े एक मामले में जेल में बंद था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता प्यारेलाल ने आरोप लगाया है तीन दिन पहले उसके बेटे और उसके एक दोस्त को पुलिस ने शराब बेचने के मामले में पकड़ा था उसके बाद एक साथी को 40 हजार रुपए लेकर छोड़ दिया पर बेटे को जेल भेज दिया गया। अब जेल में उसकी मौत के बाद पिता कहता है कि जेल के अंदर उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उसकी जान गई। वो पूरे मामले की जांच करने की मांग कर रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच नंदकुमार भी मेडिकल कॉलेज पहुंच कर इस मौत पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि इस मौत में जेल अधिकारियों की बड़ी लापरवाही है और अगर जेल के अंदर मृतक संजय बघेल की मौत हुई है तो अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच होनी चाहिए और दोषियों को तत्काल निलंबन कर मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की पहल होनी चाहिए। बहरहाल शराब बेचने के मामले में पकड़े गए विचाराधीन बंदी संजय बघेल की मौत से जेल अधिकारियों के ऊपर गंभीर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। वही बड़ी संख्या में परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और वहां हंगामा कर जांच की बात पर अड़े हुए हैं।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन और जेल प्रबंधन की ओर से मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?