June 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विशेष वर्ग की युवती के अपहरण, दुष्कर्म एवं धमकी मामले में आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, विरोध पर देता था धमकी शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट और वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मजदूरी कर घर लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में रोककर की थी मारपीट और छीने रुपये ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार, पहचान छिपाने शव को पेट्रोल डालकर जलाया ट्रेलर की चपेट में आकर बाईक सवार एक युवक की मौत, आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार रायगढ़ साइबर थाना की टीम ने नाबालिग बालिका के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करने वाले बाल अपचारी को पकड़ा ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, ग्रामीणों मे आक्रोश पुलिस मौके पर मौजूद
विशेष वर्ग की युवती के अपहरण, दुष्कर्म एवं धमकी मामले में आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, विरोध पर देता था धमकी शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट और वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मजदूरी कर घर लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में रोककर की थी मारपीट और छीने रुपये ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार, पहचान छिपाने शव को पेट्रोल डालकर जलाया ट्रेलर की चपेट में आकर बाईक सवार एक युवक की मौत, आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार रायगढ़ साइबर थाना की टीम ने नाबालिग बालिका के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करने वाले बाल अपचारी को पकड़ा ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, ग्रामीणों मे आक्रोश पुलिस मौके पर मौजूद

ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार, पहचान छिपाने शव को पेट्रोल डालकर जलाया

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन में पूंजीपथरा पुलिस ने तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले पगडंडी मार्ग पर मिली अधेड़ महिला की जली हुई लाश के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामले में सबसे बड़ी चुनौती मृतिका की पहचान और अज्ञात आरोपी तक पहुंचना था, जिसे पूंजीपथरा पुलिस ने तकनीकी, वैज्ञानिक और मानवीय सूचना तंत्र के समन्वय से सुलझा लिया।

जली हुई अवस्था में मिला था महिला का शव
विदित हो कि 17 जून को मायाराम सालिकराम क्रेशर के पास तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले पगडंडी मार्ग पर एक अधेड़ महिला का शव जली हुई अवस्था में मिला था। शव के आसपास घसीटने के निशान भी पाए गए थे। पूंजीपथरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में सुरक्षित रखवाया तथा घटनास्थल से कपड़े और अन्य साक्ष्य सुरक्षित कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मृतिका की पहचान सबसे बड़ी चुनौती, एसएसपी ने दिए विशेष दिशा-निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मृतिका की पहचान और अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में पुलिस टीम द्वारा मृतिका के फोटो और वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं स्थानीय औद्योगिक इकाइयों में प्रसारित किए गए। इसी दौरान लक्ष्मी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाला इमिलीयूस तिग्गा और उसके साथ रहने वाली महिला के कुछ दिनों से गायब होने की जानकारी मिली।
वहीं सोशल मीडिया में प्रसारित फोटो और वीडियो देखकर ग्राम बोरो, जिला जशपुर से दो युवक पहुंचे, जिन्होंने घटनास्थल से बरामद कपड़ों और शव की पहचान अपनी मां मंगरिता एक्का (60 वर्ष) निवासी ग्राम बोरो, जिला जशपुर के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतिका पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करती थी।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस ने संदेही इमिलीयूस तिग्गा के संबंध में जानकारी जुटाकर तत्काल पूंजीपथरा पुलिस टीम जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से एनआर फेरो प्लांट तुमीडीह में मजदूरी करता था। करीब तीन माह पूर्व उसकी पहचान मां शिवा प्लांट में काम करने वाली मंगरिता एक्का से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और वे पति-पत्नी की तरह पूंजीपथरा के लक्ष्मी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे।
आरोपी ने बताया कि मृतिका अक्सर उस पर दूसरी पत्नी रखने का शक कर विवाद करती थी। 17 जून को मंगरिता एक्का घर जाउंगी कहकर थैला में कुछ कपड़ा, पानी बाटल लेकर निकली। इमिलीयूस तिग्गा भी मकान मालिक को दो-तीन दिन के लिए गांव जा रहे हैं कहकर उसके पीछे पीछे निकला । रास्तें में दोनों महुआ पेड़ के नीचे बैठकर शराब पी रहे थे कि पिछली बातों को लेकर विवाद बढ़ने पर इमिलीयूस ने मंगरिता की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया और पास के पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदकर शाम को शव को घसीटकर क्रेशर डस्ट के ढेर के पास ले गया तथा पहचान छिपाने के उद्देश्य से पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

आरोपी से पेट्रोल की बोतल और माचिस बरामद
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, आरोपी के मेमोरेंडम पर घटनासमय पहने कपड़े, घटना में प्रयुक्त पेट्रोल की बोतल एवं माचिस बरामद कराई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी इमिलीयूस तिग्गा को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

अंधे कत्य का पटाक्षेम में शामिल टीम
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविन पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, आरक्षक विक्रम कुजूर, विनय तिवारी, विनोद शर्मा, हेमसागर पटेल, नरेन्द्र पैंकरा, शेखर चन्द्राकर और सुरेश सिदार की अहम भूमिका रही है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की एनडीपीएस मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई, 52 किलो गांजा मामले में सप्लायर महिला गिरफ्तार, अप्रैल माह में पकड़े गए अंतरराज्यीय तस्करों से पूछताछ में खुला राज, ओडिशा से गिरफ्तार हुई मुख्य सप्लायर

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?