July 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी छाल पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से चोरी की प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, बलवा, राजमार्ग अवरुद्ध करने, गाली-गलौज एवं धमकी के आरोप में अपराध दर्ज पूरी की तर्ज पर महापल्ली जगन्नाथ मंदिर में भी धूम धाम से मनाया गया देव स्नान पूर्णिमा, भगवान को कराया गया 108 जल कलश से स्नान रायगढ़ की होनहार छात्रा श्रेषा सुदन ने राष्ट्रीय स्तर की कत्थक प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में चल रही अवैध शराब भट्टी पर दबिश, ग्राम नटवरपुर के जंगल से 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में चल रही अवैध शराब भट्टी पर दबिश, ग्राम नटवरपुर के जंगल से 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिलेभर में संचालित “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल थाना चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम नटवरपुर के जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण स्थल पर दबिश देकर 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम नटवरपुर के जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर बिक्री की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ा, जिन्होंने अपना नाम फुल सिंह धनवार (25 वर्ष) एवं दुआरू धनवार (40 वर्ष) निवासी ग्राम नटवरपुर, थाना चक्रधरनगर बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी फुल सिंह धनवार के कब्जे से दो धातु के बर्तनों एवं एक प्लास्टिक जरीकेन में भरी 35 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा आरोपी दुआरू धनवार के कब्जे से एक बड़े ट्यूब में भरी 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। इस प्रकार कुल 65 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹13,000 है, जब्त की गई।
पूछताछ में दोनों आरोपी शराब का निर्माण एवं बिक्री करना स्वीकार किए तथा उसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर थाना चक्रधरनगर में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, प्रधान आरक्षक रविकिशोर साय एवं आरक्षक संदीप कौशिक, चन्द्र कुमार बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?