July 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी छाल पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से चोरी की प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, बलवा, राजमार्ग अवरुद्ध करने, गाली-गलौज एवं धमकी के आरोप में अपराध दर्ज पूरी की तर्ज पर महापल्ली जगन्नाथ मंदिर में भी धूम धाम से मनाया गया देव स्नान पूर्णिमा, भगवान को कराया गया 108 जल कलश से स्नान रायगढ़ की होनहार छात्रा श्रेषा सुदन ने राष्ट्रीय स्तर की कत्थक प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में चल रही अवैध शराब भट्टी पर दबिश, ग्राम नटवरपुर के जंगल से 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, बलवा, राजमार्ग अवरुद्ध करने, गाली-गलौज एवं धमकी के आरोप में अपराध दर्ज

रायगढ़ । थाना पुसौर पुलिस ने सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर मार्ग अवरुद्ध कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में बलवा, राजमार्ग अवरुद्ध करने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज एवं धमकी देने के आरोप में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने किया राजमार्ग जाम
29 जून को थाना पुसौर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कठली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से शंकरध्वज निषाद (40 वर्ष), निवासी ग्राम टपरदा की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और शव को हटाने का विरोध करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान पत्थर एवं पेड़ों की डालियां रखकर भारी एवं हल्के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
समझाइश के बावजूद नहीं माने, बाधित रही यातायात व्यवस्था
जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार समझाइश देने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने तथा मार्ग अवरुद्ध रखा। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर लगभग साढ़े पांच घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में प्रशासन द्वारा नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने के पश्चात मार्ग से अवरोध हटाया गया और शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए भेजा गया।
घटना के दौरान कानून व्यवस्था बाधित करने, राजमार्ग अवरुद्ध करने, गाली-गलौज एवं धमकी देने जैसे कृत्यों के आधार पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में धारा 190, 191(2), 126(2), 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?