July 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में हाथियों की दस्तक: हाथियों का दल जंगल से निकलकर रायगढ़ रोड पार, कई गांवों के लिए अलर्ट जारी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित बाढ़ आपदा एवं प्रबंधन सहित नदी-नाले की जलभराव वाले क्षेत्रों की विशेष मॉनिटरिंग एवं की तैयारियों की समीक्षा, जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम उपलब्ध रखने के दिए निर्देश जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अत्यधिक बिजली बिल की शिकायत पर जांच के दिए निर्देश, जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर “अभियान संवेदना” के तहत गुम बालिका बिलासपुर के सीपत से सकुशल दस्तयाब, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में

आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर थाना चक्रधरनगर पुलिस ने आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी की रकम बरामद की है। दोनों अपचारी बालकों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद किशोर न्याय बोर्ड, रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
प्रकरण में प्रार्थी रतन मित्रा (67 वर्ष), निवासी बोईरदादर, रायगढ़ की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में धारा 331(4), 305(क), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के सुपरविजन में तत्काल चक्रधरनगर टीआई राकेश मिश्रा ने तत्काल घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया तथा तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ 03 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात आशीर्वाद मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश करना तथा गल्ले में रखी 4,000 की नकदी चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी की रकम चारों ने आपस में एक-एक हजार रुपये बांट ली थी।
पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिली कि चोरी के बाद तीन दोस्त HF डीलक्स मोटरसाइकिल (CG-13 AP-4953) से जामगांव की ओर घूमने निकले थे। रास्ते में तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीनों को चोटें आईं। इनमें दो आरोपी वर्तमान में अस्पताल में उपचाररत हैं, जबकि हिरासत में लिए गए एक अपचारी बालकों को सामान्य चोटें आई थीं।
पुलिस ने दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे से चोरी की बंटवारे की एक-एक हजार रुपये की नगदी बरामद की। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया एवं परिजनों को सूचना देने के बाद 05 जुलाई को दोनों अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड, रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

बाढ़ आपदा एवं प्रबंधन सहित नदी-नाले की जलभराव वाले क्षेत्रों की विशेष मॉनिटरिंग एवं की तैयारियों की समीक्षा, जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम उपलब्ध रखने के दिए निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अत्यधिक बिजली बिल की शिकायत पर जांच के दिए निर्देश, जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?