July 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में हाथियों की दस्तक: हाथियों का दल जंगल से निकलकर रायगढ़ रोड पार, कई गांवों के लिए अलर्ट जारी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित बाढ़ आपदा एवं प्रबंधन सहित नदी-नाले की जलभराव वाले क्षेत्रों की विशेष मॉनिटरिंग एवं की तैयारियों की समीक्षा, जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम उपलब्ध रखने के दिए निर्देश जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अत्यधिक बिजली बिल की शिकायत पर जांच के दिए निर्देश, जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर “अभियान संवेदना” के तहत गुम बालिका बिलासपुर के सीपत से सकुशल दस्तयाब, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में

“अभियान संवेदना” के तहत गुम बालिका बिलासपुर के सीपत से सकुशल दस्तयाब, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने 15 वर्षीय गुम बालिका को सकुशल बरामद कर उसे शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को पीड़िता की मां ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्ष 11 माह की नाबालिग पुत्री सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। शाम को विद्यालय से फोन आने पर परिजनों ने रास्ते एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश की, परंतु उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने आशंका व्यक्त की कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। शिकायत पर थाना कोतरारोड़ में गुम इंसान क्रमांक 10/2026 दर्ज कर धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया। जांच में संदेही सूरज कुमार साहू की लोकेशन थाना सीपत, जिला बिलासपुर क्षेत्र में मिलने पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह द्वारा तत्काल डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर पुलिस टीम गठित कर बिलासपुर रवाना किया गया । पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां पहुंचकर नाबालिग बालिका को उसके कब्जे से सकुशल बरामद किया। बरामदगी के समय बालिका के माता-पिता भी मौजूद रहे।
थाना लाकर महिला पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा पीड़िता का कथन दर्ज किया गया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि सूरज कुमार साहू उसे नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और नाबालिक जानते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाया जिससे प्रकरण में धारा 87, 65 (1) BNS और 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोडी गयी है।
विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी सूरज कुमार साहू पित्ता हेतराम साहू उम्र 27 वर्ष सा. पकरिया भाठापारा (लटिया) थाना अकलतरा जिला जाजगीर चापा (छ.ग.) के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं पीड़िता को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका की पतासाजी, आरोपी गिरफ्तारी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक चन्द्रेश पांडे और महिला आरक्षक दोरथिया किण्डो की अहम भूमिका रही है ।
“अभियान संवेदना” के तहत रायगढ़ पुलिस गुम बालक-बालिकाओं की सुरक्षित बरामदगी एवं उनके विरुद्ध अपराध करने वालों पर कठोर कार्रवाई लगातार जारी रखे हुए है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

बाढ़ आपदा एवं प्रबंधन सहित नदी-नाले की जलभराव वाले क्षेत्रों की विशेष मॉनिटरिंग एवं की तैयारियों की समीक्षा, जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम उपलब्ध रखने के दिए निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अत्यधिक बिजली बिल की शिकायत पर जांच के दिए निर्देश, जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?