July 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में हाथियों की दस्तक: हाथियों का दल जंगल से निकलकर रायगढ़ रोड पार, कई गांवों के लिए अलर्ट जारी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित बाढ़ आपदा एवं प्रबंधन सहित नदी-नाले की जलभराव वाले क्षेत्रों की विशेष मॉनिटरिंग एवं की तैयारियों की समीक्षा, जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम उपलब्ध रखने के दिए निर्देश जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अत्यधिक बिजली बिल की शिकायत पर जांच के दिए निर्देश, जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर “अभियान संवेदना” के तहत गुम बालिका बिलासपुर के सीपत से सकुशल दस्तयाब, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

रायगढ़। भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक जन्मजयंती मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने डॉ. मुखर्जी के “राष्ट्र प्रथम” के विचारों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मण्डल क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर निगम एम.आई.सी. सदस्य, पार्षदगण, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, सहसंयोजक, प्रभारीगण, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के पीछे वृक्षारोपण किया गया।
इसी क्रम में रायगढ़ भाजपा कार्यालय में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला महामंत्री, महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, नगर निगम एम.आई.सी. सदस्य तथा अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनके संरक्षण का संकल्प लेने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र प्रथम के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

बाढ़ आपदा एवं प्रबंधन सहित नदी-नाले की जलभराव वाले क्षेत्रों की विशेष मॉनिटरिंग एवं की तैयारियों की समीक्षा, जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम उपलब्ध रखने के दिए निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अत्यधिक बिजली बिल की शिकायत पर जांच के दिए निर्देश, जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?