July 31, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ को मिली इंडियन ओवरसीज बैंक की नई सौगात, वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण, चैतन्य नगर में शुरू हुई आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से युक्त शाखा, वित्तीय समावेशन के साथ व्यापार, उद्योग और रोजगार को मिलेगा नया संबल दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला, आरोपियों ने सुभाष नगर के सूने मकान और भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में किये थे चोरी आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, अघोरेश्वर भगवान राम के किए दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली रेलवे सुरक्षा समिति की अहम बैठक, सीसीटीव्ही/एफ.आर.एस. तकनीक के कैमरें लगाने के अलावा असामाजिक तत्वों के जमावड़े के विरूद्ध अंकुश लगाने दिये गये निर्देश

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला, आरोपियों ने सुभाष नगर के सूने मकान और भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में किये थे चोरी

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा कर दो आरोपियों तथा चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी के गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए तांबा तार तथा चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की है।
पहला मामला सुभाष नगर निवासी अभिमन्यु सागर की रिपोर्ट से जुड़ा है। प्रार्थी 9 जुलाई को अपने परिवार सहित गांव गया था। 11 जुलाई को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला तथा दो एचपी गैस सिलेंडर, सोने का हार, चांदी के पायल, किराना व दुकान का सामान सहित करीब 90 हजार रुपये की चोरी होना पाया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 372/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
दूसरा मामला भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी फेस-1 स्थित निर्माणाधीन मकान का है, जहां 15 जुलाई को लगभग 90 हजार रुपये कीमत के कॉपर केबल, विद्युत पैनल, बोर्ड एवं अन्य बिजली सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के संदेही विवेक सारथी अपने नाबालिग साथी के साथ टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13 M-6010 से कोतरारोड ओवरब्रिज के पास घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने दोनों चोरी की वारदातें स्वीकार कर लीं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुभाष नगर के सूने मकान का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर दो गैस सिलेंडर, चांदी का पायल और किराना सामान चोरी किया था। चोरी किया गया किराना सामान स्वयं उपयोग कर लिया गया, जबकि गैस सिलेंडर को श्याम टॉकीज रोड स्थित अल्का स्टील में बेच दिया गया। वहीं निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए कॉपर केबल का प्लास्टिक जलाकर लगभग चार किलोग्राम तांबा निकालकर उसी दुकान संचालक को 2,400 रुपये में बेच दिया गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का गैस सिलेंडर, जला हुआ तांबा तार, विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से एक जोड़ी चांदी का पायल तथा विवेक सारथी से चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त की। पूछताछ में अल्का स्टील के संचालक संजय कुमार नानकानी ने चोरी का गैस सिलेंडर एवं तांबा तार खरीदना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में धारा 317(2),3(5) BNS बढ़ाया गया, विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड तथा दोनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।
पूरे मामले की सफल विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विजय एक्का, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, एएसआई कोसो जगत, प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक कमलेश यादव एवं आरक्षक कोमल तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से दो लंबित चोरी के मामलों का सफल खुलासा हुआ है तथा चोरी के माल की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध भी सख्त संदेश गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ को मिली इंडियन ओवरसीज बैंक की नई सौगात, वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण, चैतन्य नगर में शुरू हुई आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से युक्त शाखा, वित्तीय समावेशन के साथ व्यापार, उद्योग और रोजगार को मिलेगा नया संबल

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला, आरोपियों ने सुभाष नगर के सूने मकान और भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में किये थे चोरी

गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, अघोरेश्वर भगवान राम के किए दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

फरार गांजा तस्कर चन्द्रमणी यादव गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त, सक्रिय सूचनातंत्र पर एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी तक पहुंची पुलिस, गांजा तस्कर दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?