September 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

भारी वाहन की ठोकर से बाइक सवार अज्ञात युवक की मौत, पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी चलती ट्रेन से यात्री के दो सूटकेस ले भागा अज्ञात चोर, रायगढ़ पहुंचने पर यात्री ने दर्ज कराई शिकायत तीन दिन के अल्टीमेटम के सात दिन बाद भी नहीं जागा प्रशासन, ढिमरापुर रोड पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, सड़क की बदहाली प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रमाण : शाखा यादव  क्रिकेट में अंडर-1६ और सीनियर तथा अंडर 23 का होगा ट्रायल, 12 व 13 सितंबर को आईटीआई ग्राउण्ड मे होगा संपन्न तपस्या सेवा समिति के शिक्षक सम्मान समारोह में कांग्रेसजनों ने की सहभागिता स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
भारी वाहन की ठोकर से बाइक सवार अज्ञात युवक की मौत, पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी चलती ट्रेन से यात्री के दो सूटकेस ले भागा अज्ञात चोर, रायगढ़ पहुंचने पर यात्री ने दर्ज कराई शिकायत तीन दिन के अल्टीमेटम के सात दिन बाद भी नहीं जागा प्रशासन, ढिमरापुर रोड पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, सड़क की बदहाली प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रमाण : शाखा यादव  क्रिकेट में अंडर-1६ और सीनियर तथा अंडर 23 का होगा ट्रायल, 12 व 13 सितंबर को आईटीआई ग्राउण्ड मे होगा संपन्न तपस्या सेवा समिति के शिक्षक सम्मान समारोह में कांग्रेसजनों ने की सहभागिता स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी

रायगढ़ के ऐतिहासिक कृष्ण जन्माष्टमी झूला उत्सव में “साइबर जागृति अभियान” की धूम, श्याम मंदिर, गौरीशंकर मंदिर और मीना बाजार में लगाए गए जागरूकता सेल्फी प्वाइंट

रायगढ़। रायगढ़ जिले के ऐतिहासिक “कृष्ण जन्माष्टमी झूला उत्सव” में इस बार आस्था के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश भी प्रमुखता से गूंजा। जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित होने वाले उत्सव में रायगढ़ जिले के विभिन्न तहसीलों के साथ-साथ सीमावर्ती ओडिशा के गांवों तथा कोरबा, जशपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गौरीशंकर मंदिर एवं श्याम मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की इस बड़ी संख्या को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस द्वारा उत्सव स्थल पर विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।

श्याम मंदिर, गौरीशंकर मंदिर और मीना बाजार मेला स्थल पर “साइबर जागृति अभियान” के तहत जागरूकता सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए। यहां पुलिसकर्मियों द्वारा नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए तथा उन्हें साइबर जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। सेल्फी प्वाइंट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे और बड़ी संख्या में लोगों ने साइबर सुरक्षा का संदेश देते हुए सेल्फी ली।

पुलिसकर्मियों ने लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, फर्जी वेबसाइटों की पहचान करने तथा अपनी व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारी अनजान व्यक्तियों के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन उत्पीड़न, डिजिटल ठगी और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए।

नागरिकों को विशेष रूप से समझाइश दी गई कि OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक खाता विवरण, UPI PIN और पासवर्ड जैसी गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयर करने, संदिग्ध लिंक खोलने अथवा किसी खाते में राशि ट्रांसफर करने से बचें। किसी परिचित या दोस्त के नाम से पैसे की मांग होने पर पहले फोन कर अथवा व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर इसकी पुष्टि जरूर करें।

पुलिस ने अपील की कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत मिलने से ठगी गई रकम को रोकने और आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिल सकती है।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग वर्गों को केंद्रित कर साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है।

अभियान के चौथे सप्ताह में महिलाओं, छात्राओं एवं आम नागरिकों को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जन्माष्टमी उत्सव में पहुंचे नागरिकों को “स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउज़िंग” के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें स्मार्टफोन की प्राइवेसी सेटिंग सुरक्षित रखने, सोशल मीडिया अकाउंट को मजबूत पासवर्ड एवं सुरक्षा उपायों से सुरक्षित रखने और इंटरनेट का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की समझाइश दी गई।

आस्था के इस बड़े उत्सव में साइबर सुरक्षा का संदेश हजारों लोगों तक पहुंचाकर रायगढ़ पुलिस ने “साइबर जागृति अभियान” को जन-जागरूकता से जोड़ा। रायगढ़ पुलिस का संदेश स्पष्ट रहा—साइबर अपराध से बचने का सबसे प्रभावी उपाय सतर्कता और जागरूकता है।

साइबर सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है—सावधानी ही सुरक्षा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी, आदतन बदमाश मार्शल यादव और साथी सुनील सारथी गिरफ्तार, तीन अलग-अलग चोरी के मामलों का हुआ खुलासा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?