September 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

भारी वाहन की ठोकर से बाइक सवार अज्ञात युवक की मौत, पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी चलती ट्रेन से यात्री के दो सूटकेस ले भागा अज्ञात चोर, रायगढ़ पहुंचने पर यात्री ने दर्ज कराई शिकायत तीन दिन के अल्टीमेटम के सात दिन बाद भी नहीं जागा प्रशासन, ढिमरापुर रोड पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, सड़क की बदहाली प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रमाण : शाखा यादव  क्रिकेट में अंडर-1६ और सीनियर तथा अंडर 23 का होगा ट्रायल, 12 व 13 सितंबर को आईटीआई ग्राउण्ड मे होगा संपन्न तपस्या सेवा समिति के शिक्षक सम्मान समारोह में कांग्रेसजनों ने की सहभागिता स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी

चलती ट्रेन से यात्री के दो सूटकेस ले भागा अज्ञात चोर, रायगढ़ पहुंचने पर यात्री ने दर्ज कराई शिकायत

रायगढ़। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के दो सूटकेस चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित यात्री ने रायगढ़ पहुंचने के बाद जीआरपी थाने में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, शशांक स्वरूप पिता रामचंद्र प्रसाद केशरी (44 वर्ष), निवासी रेलवे कॉलोनी, रायगढ़ 6 सितंबर को ट्रेन नंबर 22844 के एसी-1 कोच में सीट नंबर 21 और 22 पर ट्रेन नंबर 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि डुमरांव से दानापुर तक वे जाग रहे थे और उस दौरान उनका सामान सुरक्षित था। इसके बाद वे सो गए।

सुबह करीब 7:30 बजे नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि उनके दो सूटकेस गायब थे। इनमें एक लाल रंग का VIP सूटकेस और दूसरा काले रंग का VIP सूटकेस था। पीड़ित के अनुसार, दोनों बैगों में कपड़े सहित करीब 10 हजार रुपये नगद रखे हुए थे।

सूटकेस गायब होने का पता चलने के बाद यात्री ने तत्काल 139 पर संपर्क कर रेल मदद के माध्यम से घटना की सूचना दी। इसके बाद चितरंजन स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने मामले की जांच-पड़ताल भी की। हालांकि, सामान बरामद नहीं हो सका। आरपीएफ की ओर से यात्री को गंतव्य स्टेशन पहुंचकर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
रायगढ़ पहुंचने के बाद शशांक स्वरूप ने जीआरपी थाना रायगढ़ में लिखित आवेदन देकर दो सूटकेस चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए ट्रेन में लगे सीसीटीवी फुटेज, यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी और चोरी गए सामान की तलाश की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी, आदतन बदमाश मार्शल यादव और साथी सुनील सारथी गिरफ्तार, तीन अलग-अलग चोरी के मामलों का हुआ खुलासा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?