September 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त, दो किराना दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का खुलासा रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल : “साइबर जागृति अभियान” में लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या, पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा सहित दिग्गज कवि करेंगे काव्य पाठ जंगल की राह में मौत बनकर आया हाथी, युवक को कुचलकर उतारा मौत के घाट जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास, पारिवारिक विवाद में पत्नी, बेटा, साली और साला ने मिलकर तिहारू साहू पर किया था जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई थी मौत कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन , चीनी के महंगाई की मार के बीच अंत्योदय परिवार चीनी से वंचित : शाखा यादव 

अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत कापू पुलिस ने महिला से छेड़खानी के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णमोहन यादव (34 वर्ष), पिता युधिष्ठिर यादव, निवासी पुटुकछार, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता (35 वर्ष) ने 08 सितंबर को थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि दिनांक 05 सितंबर को ग्राम डुमरनारा में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम खम्हार-पुटुकछार निवासी कृष्णमोहन यादव ने उसे अकेला पाकर हाथ-बांह पकड़कर खींचतान कर छेड़खानी की।

घटना के बाद सामाजिक रूप से बेइज्जती महसूस होने के कारण महिला ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। बाद में परिवार से चर्चा करने के पश्चात उसने दिनांक 08 सितंबर को थाना कापू पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर महिला पुलिस अधिकारी से पीड़िता का कथन दर्ज कराया तथा उसका मेडिकल परीक्षण कराया। प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में आरोपी की पतासाजी करते हुए ग्राम सुपकालो में उसके रिश्तेदार के घर दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी पुलिस से बचने के लिए लुक-छिप रहा था, जिसे पुलिस टीम ने हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी कृष्णमोहन यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी एवं हमराह पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?