September 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त, दो किराना दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का खुलासा रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल : “साइबर जागृति अभियान” में लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन चक्रधर समारोह में 19 सितंबर को होगी काव्य संध्या, पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा सहित दिग्गज कवि करेंगे काव्य पाठ जंगल की राह में मौत बनकर आया हाथी, युवक को कुचलकर उतारा मौत के घाट जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास, पारिवारिक विवाद में पत्नी, बेटा, साली और साला ने मिलकर तिहारू साहू पर किया था जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई थी मौत कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन , चीनी के महंगाई की मार के बीच अंत्योदय परिवार चीनी से वंचित : शाखा यादव 

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म,”अभियान संवेदना” में युवती की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा महिलाओं तथा नाबालिगों की शिकायत, रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदन” में पुसौर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 07 सितंबर को 19 वर्षीय स्थानीय युवती ने थाना पुसौर में ग्राम बुनगा निवासी अनिल कुमार साव के विरुद्ध लिखित शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी। इसी दौरान अनिल कुमार साव ने युवती से प्रेम का इजहार करते हुए उससे शादी करने और पत्नी बनाकर रखने का भरोसा दिलाया।

पीड़ित युवती के अनुसार, आरोपी ने दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को उसे पटेलपाली कॉलेज के पास मिलने बुलाया और बाद में होटल ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया। तब से आरोपी ने मई 2026 तक अलग-अलग स्थानों पर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी विवाद कर उसे भगा देता था।

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी की तैयारी के नाम पर उससे 45 हजार रुपये भी लिए थे, लेकिन बाद में शादी करने से साफ इंकार कर दिया। रकम वापस मांगने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट करने की बात भी युवती ने अपनी शिकायत में बताई।

घटना की जानकारी युवती ने अपने माता-पिता एवं सहेली को दी, जिसके बाद उसने थाना पुसौर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। युवती की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा अपराध क्रमांक 229/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस द्वारा पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन दर्ज कराने के साथ मेडिकल परीक्षण कराया गया।

मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस तथा उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अनिल कुमार साव (24 वर्ष), पिता समय लाल साव, निवासी ग्राम बुनगा, थाना पुसौर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?