September 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

JSW पावर प्लांट में पहुंची भूपदेवपुर पुलिस, प्लांटकर्मियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी, साइबर जागृति अभियान” के तहत QR स्कैन कर सेल्फी लेने और सोशल मीडिया के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश देने किया प्रेरित

रायगढ़ । साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के तहत भूपदेवपुर पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कल थाना भूपदेवपुर पुलिस टीम ने ग्राम नहरपाली स्थित JSW पावर प्लांट पहुंचकर प्लांटकर्मियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पुलिस टीम ने प्लांटकर्मियों को प्रदेश में संचालित “साइबर जागृति अभियान” की जानकारी देते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस दौरान उन्हें QR कोड स्कैन कर साइबर जागरूकता सेल्फी लेने तथा उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर अन्य लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने प्लांटकर्मियों को साइबर ठगी के प्रमुख तरीकों और उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्हें विशेष रूप से समझाया गया कि—

1. OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
2. अनजान लिंक, QR कोड या APK फाइल पर क्लिक अथवा डाउनलोड करने से बचें।
3. KYC अपडेट, बैंक खाता बंद होने, बिजली बिल, पुलिस कार्रवाई या इनाम के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज से सावधान रहें।
4. ऑनलाइन खरीद-बिक्री के दौरान फर्जी कस्टमर केयर और पेमेंट रिक्वेस्ट से सतर्क रहें।
5. सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट, वीडियो कॉल और संदिग्ध लिंक स्वीकार न करें।
6. डिजिटल अरेस्ट, निवेश के नाम पर ठगी और फर्जी लोन/जॉब ऑफर जैसे साइबर अपराधों के प्रति विशेष सावधानी बरतें।
7. किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर समय गंवाए बिना राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें और cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें।

पुलिस ने कर्मचारियों से अपील की कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। स्वयं जागरूक होने के साथ परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

हर दिन अलग-अलग स्थानों पर पहुंच रही पुलिस
थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर “साइबर जागृति अभियान” के तहत आमजन, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अन्य वर्गों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

रायगढ़ पुलिस का यह जागरूकता अभियान 2 अक्टूबर 2026 तक लगातार जारी रहेगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?