September 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

Exzellente_Strategien_für_fezbet_casino_Erfolge_und_langfristige_Spielweise रायगढ़ में सड़क पर आया हाथियों का बड़ा दल, राहगीरों ने कैमरे में कैद किया नजारा, थमे रहे वाहनों के पहिये विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, मीना बाजार में हुई दोस्ती के बाद आरोपी ने युवती को रायपुर और रायगढ़ में रखा अपने कब्जे में, धमकी देकर मांगे ₹50 हजार, चक्रधरनगर पुलिस ने सकुशल दस्तयाब किया Erfahrungen mit Interwetten im Test आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के तहत 40 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रायगढ़ का सिंदूर पार्क, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा-एक माह तक सेवा और जनकल्याण की गतिविधियों का चलेगा सिलसिला चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति की छटा गौर सिंग और धुरवा मंडई लोकनृत्य ने दर्शकों को कराया बस्तर की समृद्ध परंपराओं से रूबरू

रायगढ़ में सड़क पर आया हाथियों का बड़ा दल, राहगीरों ने कैमरे में कैद किया नजारा, थमे रहे वाहनों के पहिये

रायगढ़. रायगढ़ जिले में गुरुवार की दोपहर जंगली हाथियों के एक बड़े दल को सड़क पार करते देखा गया। इस दौरान वाहनो के पहिये काफी देर तक थम गए। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने हाथियों के दल का फोटो वीडियो भी बनाया है।
रायगढ़ जिले से तकरीबन 24 किलोमीटर दूर रायगढ़-जशपुर मार्ग के सामारुमा गांव के पास गुरुवार की दोपहर 3 बजे के आसपास हाथियों का एक बड़ा दल सड़क पार करता दिखाई दिया। हाथियों का यह दल सड़क के एक तरफ से निकलकर दूसरी ओर जंगल की ओर बढ़ रहा था। हाथियों को देखते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिये थम गए और राहगीर सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि हाथियों के इस दल में कुल 31 हाथी मौजूद है, जिसमें शावक भी मौजूद है।
काफी देर तक थमे रहे वाहनों के पहिये
हाथियों का दल काफी देर तक सड़क के आसपास नजर आया। इस दौरान वाहन चालकों ने आगे बढ़ने के बजाय हाथियों के जंगल की ओर जाने का इंतजार किया। हाथियों के सड़क पार कर जंगल के भीतर चले जाने के बाद ही मार्ग पर आवागमन दोबारा शुरू हो सका। मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों के सड़क पार करने का वीडियो भी बनाया है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
लोगो को सावधानी बरतने की अपील
क्षेत्र में हाथियों के बड़े दल को देखते हुए वन विभाग की टीम ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही हाथियों को देखकर उनके करीब नहीं जाने, हॉर्न बजाने या उनका रास्ता रोकने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा गया है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना ना हो।
रायगढ़ में 159 हाथियों की मौजूदगी
रायगढ़ जिले के जंगलों में कुल 159 जंगली हाथी अलग दल में विचरण कर रहे हैं, जिसमें रायगढ़ वन मंडल में 82 तो धरमजयगढ़ वनमंडल में 77 हाथी मौजूद है। हाथियों के दल में 48 नर, 78 मादा के अलावा 33 शावक का है। हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए वन विभाग की टीम हाथियों के दल पर नजर बनाए हुए है। साथ ही प्रभावित गांव के ग्रामीणों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, मीना बाजार में हुई दोस्ती के बाद आरोपी ने युवती को रायपुर और रायगढ़ में रखा अपने कब्जे में, धमकी देकर मांगे ₹50 हजार, चक्रधरनगर पुलिस ने सकुशल दस्तयाब किया

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?