September 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

चक्रधर समारोह की 8वीं संध्या में आर्या नंदे ने प्रस्तुत किया ओडिसी नृत्य

 

रायगढ़ । चक्रधर समारोह की 8वीं संध्या में अंतरराष्ट्रीय ओडिसी नृत्यांगना सुश्री आर्या नंदे ने ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। गुरु देव प्रसाद दास परंपरा की इस प्रस्तुति में शास्त्रीय नृत्य की भाव-भंगिमाओं, लय और नृत्य की बारीकियों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से ताल्लुक रखने वाली आर्या नंदे ने भुवनेश्वर की प्रसिद्ध संस्था ‘त्रिधारा’ में डॉ. गुरु गजेंद्र कुमार पांडा के सान्निध्य में ओडिसी नृत्य की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी कला प्रस्तुत की है, जिनमें चक्रधर समारोह, खजुराहो नृत्य महोत्सव, कोणार्क महोत्सव और ताज महोत्सव प्रमुख हैं। इसके अलावा जापान, मलेशिया, सिंगापुर, सऊदी अरब और दुबई में भी उन्होंने ओडिसी नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की प्रस्तुति दी है। आर्या नंदे को छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपालों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें ‘चक्रधर गौरव सम्मान’, ‘देवधारा सम्मान’ और आईसीसीआर सम्मान सहित विभिन्न सम्मानों से नवाजा गया है। उन्होंने एमए (अंग्रेजी साहित्य) के साथ संगीत भास्कर की शिक्षा भी प्राप्त की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?